पंजाब, हरियाणा में लोगों ने घर पर अदा की ईद की नमाज

पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में ईद का जश्न सोमवार को फीका रहा क्योंकि कोरोना वायरस लॉकडाउन के मद्देनजर लोगों ने अपने घर पर ही नमाज अदा की. ईद-उल-फितर के मौके पर मुस्लिम विद्वानों ने लोगों को मुबारकबाद दी.

ईद-उल-फितर 2020 (Photo Credits: File Image)

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में ईद का जश्न सोमवार को फीका रहा क्योंकि कोरोना वायरस लॉकडाउन के मद्देनजर लोगों ने अपने घर पर ही नमाज अदा की. ईद-उल-फितर के मौके पर मुस्लिम विद्वानों ने लोगों को मुबारकबाद दी. इसी के साथ महीने भर से चल रहे रोजे खत्म हो गए.

लुधियाना, गुरदासपुर के कादियां, मलेरकोटला समेत कई स्थानों पर लोगों ने घरों के अंदर ही नमाज अदा की.

लुधियाना की जामा मस्जिद में इमाम मौलाना हबीब-उर-रहमान सानी लुधियानवी के नेतृत्व में नमाज पढ़ी गई और लोगों को ईद की मुबारकबाद दी. पटियाला में नमाज अदा करने के बाद एक व्यक्ति ने कहा कि हमने कोरोना वायरस खत्म होने की दुआ मांगी. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और हरियाणा के उनके समकक्ष मनोहर लाल खट्टर ने ईद पर लोगों को बधाई दी.

यह भी पढ़ें- रेल भवन का कर्मचारी मिला कोरोना वायरस से संक्रमित, दो सप्ताह से कम समय में इमारत में पांचवां मामला

पंजाब के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, “सभी को ईद-उल-फितर की बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं. मुझे विश्वास है कि यह दिन आप अपने परिवार और प्रियजनों के साथ घर पर ही मनाएंगे.”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड