एजेंसी न्यूज
कोलकाता में सांस लेने में परेशानी का सामना कर रहे पुलिसकर्मी की मौत, सहकर्मियों ने किया प्रदर्शन
Bhashaउन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित करीब 50 साल का था और उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी लेकिन पुलिस प्रशासन ने रविवार को उसे भर्ती कराया।
बाटा इंडिया को चौथी तिमाही में 38 करोड़ रुपये का लाभ
Bhashaइससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 88.66 करोड़ रुपये था।
राजस्थान में लोगों ने घरों में ही नमाज पढ़ी
Bhashaपुलिस और प्रशासन ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये लोगो को घरों में रहने की अपील की थी।
देश में दो महीने बाद फिर से शुरू हुईं घरेलू विमान सेवाएं, 630 उड़ानें रद्द हुईं
Bhashaविमानन क्षेत्र के सूत्रों के अनुसार, केन्द्र सरकार द्वारा रविवार की रात पश्चिम बंगाल और आंध्रप्रदेश के लिए कोई उड़ान नहीं होने और मुंबई, चेन्नई तथा हैदराबाद जैसे बड़े शहरों के लिए कम संख्या में उड़ानों का परिचालन करने का दिशा-निर्देश जारी होने के बाद सोमवार को करीब 630 उड़ानें रद्द हुईं।
अध्ययन में हुई पुन: पुष्टि, करीबी संपर्क में आने से कोरोना वायरस के प्रसार की दर काफी अधिक
Bhashaअध्ययन में इतालवी पर्यटकों में सार्स-कोव-2 संक्रमण के पहले क्लस्टर में सामने आई चीजों को साझा करते हुए आईसीएमआर ने यह भी कहा कि लक्षण पूर्व और लक्षणमुक्त मामलों में संक्रमित के करीबी संपर्कों की जांच महत्वपूर्ण है तथा इस बात पर जोर दिया कि महामारी के सामुदायिक प्रसार को रोकने के लिए करीबी संपर्कों का पता लगाने तथा उनकी जांच करने की रणनीति शुरू में ही संक्रमित का पता लगाने तथा उन्हें पृथक रखने के लिए काफी अहम है।
अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन ने श्रम कानूनों पर प्रधान मंत्री से की राज्यों को स्पष्ट संदेश देने की अपील
Bhashaइंटक, एटक, सीटू, एआईयूटीयूसी जैसे 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने इस बारे में 14 मई को अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की थी।
पीआईए के दुर्घटनाग्रस्त विमान के पायलट ने तीन चेतावनी नजरअंदाज की थीं : रिपोर्ट
Bhashaसोमवार को आई एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।
राजाजी बाघ अभयारण्य में बनाए जाएंगे घास के मैदान
Bhashaअभयारण्य के निदेशक अमित वर्मा ने बताया कि अभयारण्य की चुनिन्दा रेंज में घास के मैदान विकसित करने तथा उसमें जैव विविधता बढाने की योजना का प्रथम चरण शुरू कर दिया गया है ।
कोरोना संक्रमण बढ़ते मामलों को देखते हुए नेपाल जांच का दायरा बढ़ाएगा: प्रधानमंत्री ओली
Bhashaनेपाल में सोमवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा 79 नए मामले सामने आए हैं, जिससे देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 682 हो गई है।
मध्यप्रदेश के विश्वविद्यालयों में 29 जून से शुरू होंगी अंतिम वर्ष की परीक्षाएं : राज्य सरकार
Bhashaराज्यपाल लालजी टंडन की अध्यक्षता में राजभवन में सोमवार को आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे।
उत्तर भारत में लू का प्रकोप बढ़ा, चुरु में तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस
Bhashaराजस्थान के अधिकतर हिस्सों में दिन का तापमान 45 से 47 डिग्री के बीच रहा जबकि पंजाब और हरियाणा में भी लोगों को गर्मी का प्रकोप सहना पड़ा। हरियाणा के नरनौल में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं उत्तर प्रदेश में प्रयागराज 46.3 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान रहा।
सरकार के हस्तक्षेप से एन-95 मास्क 47 प्रतिशत सस्ता
Bhashaबाजार में पहले एन-95 मास्क प्रति इकाई 150 से 300 रुपये में बेचे जा रहे थे। एनपीपीए के परामर्श के बाद इसी कीमत कम हुई हैं।
समूचा राजस्थान भीषण लू की चपेट में, चुरू में पारा 47.4 डिग्री पर
Bhashaमौसम विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में चुरू देश का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली में लू का प्रकोप बढ़ा, पालम में पारा 46 डिग्री के पार
Bhashaमौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। वहीं पालम, लोधी रोड और आयानगर स्थित मौसम केंद्रों में अधिकतम तापमान क्रमश: 46.2 डिग्री, 44 डिग्री और 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
3060 श्रमिक विशेष रेलगाड़ियों से करीब 40 लाख लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया : रेलवे
Bhashaरेलवे ने कहा कि इनमें से 2608 रेलगाड़ियां अपने गंतव्य तक पहुंचीं जबकि 453 रेलगाड़ियां अभी रास्ते में हैं। इसने बताया कि रविवार को 237 रेलगाड़ियों से 3.1 लाख लोगों ने यात्रा की।
घरेलू उड़ान शुरू होने पर दिल्ली से अकेले यात्रा कर बेंगलुरु पहुंचा पांच साल का बच्चा
Bhashaकरीब तीन महीने बाद यहां पहुंचे विहान का उसकी मां हवाई अड्डे पर बेसब्री से इंतजार कर रही थीं।
‘‘मैं जोरु का गुलाम बनकर रहूंगा’’ लिखकर देने पर टूटने से बची युवक की शादी
Bhashaमध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित एक कुटुम्ब न्यायालय में सगाई के बाद मंगेतर के मजाक से नाराज युवती के शादी से इनकार करने के एक मामले में सोमवार को उस वक्त दिलचस्प मोड़ आया जब युवक के 108 बार “मैं जोरू का गुलाम बनकर रहूंगा” लिख कर देने के बाद युवती शादी के लिये राजी हुई.
चीन के प्रथम मानवरहित हेलीकॉप्टर ड्रोन ने भरी पहली उड़ान
Bhashaइसे पठारी क्षेत्रों में उड़ान भरने के लिए बनाया गया है और यह ऊंचाई से वार करने तथा निगरानी रखने में सक्षम है। इसे चीन की भारत से लगने वाली सीमा पर तैनात किया जा सकता है।
स्वाइन फ्लू संक्रमण से सबक लिया, कोविड-19 के खिलाफ कुशल जांच रणनीति तैयार की : आईसीएमआर
Bhashaआईसीएमआर ने कहा कि स्वाइन फ्लू के प्रकोप के समय देश के जांच ढांचे में कमियां सामने आयी थीं। उसने कहा कि जांच की बढ़ती जरूरत को पूरा करने के लिए भारत ने एक ‘कुशल जांच रणनीति’ अख्तियार की है ताकि वायरस से लड़ने में आगे रहा जा सके।