घरेलू उड़ान शुरू होने पर दिल्ली से अकेले यात्रा कर बेंगलुरु पहुंचा पांच साल का बच्चा

करीब तीन महीने बाद यहां पहुंचे विहान का उसकी मां हवाई अड्डे पर बेसब्री से इंतजार कर रही थीं।

जियो

बेंगलुरु, 25 मई पांच साल के विहान शर्मा को सोमवार की उड़ान हमेशा याद रहेगी जिसमें सवार होकर वह अकेले दिल्ली से बेंगलुरू पहुंचा।

करीब तीन महीने बाद यहां पहुंचे विहान का उसकी मां हवाई अड्डे पर बेसब्री से इंतजार कर रही थीं।

विहान की मां ने संवाददाताओं को बताया कि वह तीन महीने के बाद बेंगलुरू लौटा है। वह दिल्ली में अपने दादा-दादी के पास था।

शहर के कैंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (केआईए) का संचालन करने वाले बेंगलुरू अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (बायल) ने ट्वीट किया, ‘‘घर वापसी पर स्वागत, विहान। बेंगलुरू हवाई अड्डा अपने सभी यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए लगातार काम कर रहा है।’’

बायल ने बताया कि सोमवार को घरेलू यात्री विमान सेवाएं बहाल होने के साथ यहां से 43 विमानों ने उड़ान भरी और 31 विमान यहां उतरे।

उसने बताया कि 74 उड़ानें रद्द हो गयीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें