एजेंसी न्यूज

दिल्ली उच्च न्यायालय ने महामारी में वकीलों को कोट, गाउन और शेरवानी पहनने से छूट दी

Bhasha

अदालत द्वारा जारी एक प्रशासनिक आदेश में कहा गया कि वकीलों को हालांकि संभ्रांत दिखने वाले गरिमापूर्ण कपड़े पहनने होंगे।

छत्तीसगढ़ में 40 लोगों के कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि, कुल संख्या 292 हुई

Bhasha

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि छत्तीसगढ़ में सोमवार को 40 लागों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। राज्य में पिछले चार दिनों में कोरोना वायरस के 160 नए मामले सामने आए हैं। अब तक इस वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 292 हो गई है। संक्रमितों में से ज्यादातर प्रवासी मजदूर हैं।

पहले दिन मुंबई हवाई अड्डे ने 47 उड़ानों का परिचालन किया, गोवा की 13 में से 10 उड़ानें रद्द हुईं

Bhasha

विमानन सेवा की शुरुआत के पहले दिन छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने 14 स्थानों के लिये 47 उड़ानों का परिचालन किया। वहीं, गोवा के लिये तय 13 उड़ानों में महज तीन उड़ानें ही गंतव्य पहुंच पायीं।

गुजरात में कोविड-19 से 800 से ज्यादा मौत के लिये ट्रंप का कार्यक्रम जिम्मेदार : कांग्रेस

Bhasha

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावडा ने कहा कि उनकी पार्टी जल्दी ही गुजरात उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर इस मेगा कार्यक्रम के आयोजन की विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा जांच कराए जाने की मांग करेगी।

दिल्ली में बिजली की मांग मौसम के उच्च स्तर 5,268 मेगावाट पर पहुंची

Bhasha

बिजली वितरण कंपनियों ने सोमवार को कहा कि रविवार रात 11 बजे के बाद दिल्ली में 5,268 मेगावाट बिजली की मांग थी। पिछले साल 24 मई को बिजली की मांग 5,094 मेगावाट थी। अधिकारियों ने कहा कि पिछले साल मई 2019 में बिजली की सबसे अधिक मांग 31 मई को 6,461 मेगावाट दर्ज की गयी थी।

सरकार बढते कोरोना वायरस मामलों से निपटने के लिए तैयार : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रावत ने कहा

Bhasha

प्रवासियों का आना शुरू होने के बाद पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है और अब तक यहां 349 मामले सामने आ चुके है ।

‘कार्यपालिका के पास काफी अधिक आपात शक्तियां, लेकिन अदालतों का काम नागरिक अधिकारों की रक्षा करना’

Bhasha

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने यह बात नालसार विधि विश्वविद्यालय, हैदराबाद के छात्रों द्वारा आयोजित एक वेबिनार में कही।

पंजाब में कोविड-19 के 21 नये मामले सामने आये, कुल संख्या बढ़ कर 2,081 हुई

Bhasha

राज्य में संक्रमण से अब तक कुल 40 लोगों की मौत हुई है।

कोविड-19: सर्वाधिक प्रभावित दस देशों में भारत भी

Bhasha

जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के आंकड़ों में यह बात सामने आई है।

केरल पुलिस ने फिल्म सेट पर दक्षिण संगठन के तोड़फोड़ करने की जांच शुरू की

Bhasha

इस हमले को लेकर चिंता प्रकट करते हुए फिल्म के अभिनेता तोविनो थॉमस ने कहा कि ‘मिन्नल मुरली’ के अनुबंधित सेट को कट्टररपंथियों के एक समूह ने नष्ट कर दिया।

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 194 नए मामले, आंकड़ा 6,859 तक पहुंचा

Bhasha

यह जानकारी मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने दी।

मुख्य सचिव के खिलाफ प्रस्ताव पर कैबिनेट को फैसला करने दें : पंजाब के मंत्रियों ने मुख्यमंत्री से कहा

Bhasha

राज्य के मंत्रियों मनप्रीत सिंह बादल और चरनजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को मुख्यमंत्री के सिस्वान स्थित फॉर्महाउस पर हुई बैठक में अपने विचार रखे।

अमेरिका के सरकारी प्रतिभूतियों में भारत का निवेश मार्च में तेजी से कम होकर 156.5 अरब डॉलर पर आया

Bhasha

अमेरिका के ट्रेजरी विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिकी बांड में लगातार दो महीने भारत का निवेश बढ़ने के बाद मार्च में यह बड़ी गिरावट आयी है।

कोविड-19: असम में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 500 के पार

Bhasha

शर्मा ने अपने ट्वीट में बताया कि इन नये मामलों के साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़कर 514 हो गये तथा उनमें से 445 मरीज उपचाराधीन हैं।

ब्रिटिश नागरिक के खिलाफ वीजा उल्लंघन का मामला वापस लें शिवराज : विवेक तन्खा

Bhasha

सोहेल ह्यूज को 15 मई को भोपाल में एक अदालत के समक्ष पेश किया गया था। इससे पहले पुलिस ने कथित वीजा उल्लंघन के आरोप में उसके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए दावा किया था कि ब्रिटिश नागरिक तबलीगी जमात का सदस्य है।

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 405 नये मामले, कुल संख्या बढ़ कर 14,468 हुई

Bhasha

कोविड-19 से हुई इन 30 मौतों में 25 मौतें अहमदाबाद में हुई है।

दो माह बाद सोमवार से भोपाल विमान तल से विमानों का संचालन हुआ शुरू

Bhasha

भोपाल विमानतल के एक अधिकारी ने सोमवार को यहां बताया कि पहली विमान सेवा में 122 यात्रियों को लेकर इंडिगो का विमान दिल्ली से लगभग चार बजे भोपाल हवाई अड्डे पर पहुंचा।

कोविड-19: स्टार्टअप लिवस्पेस ने की 450 लोगों की छंटनी

Bhasha

लिवस्पेस की स्थापना रमाकांत शर्मा और अनुज श्रीवास्तव ने 2015 में की थी। यह कंपनी मकान मालिकों, प्रमाणित डिजायनरों और संबंधित सामानों के विक्रेताओं को साझा डिजिटल मंच मुहैया कराती है।

पीएनबी धोखाधड़ी मामला : नीरव मोदी के भाई के खिलाफ इंटरपोल का नोटिस फिर से सार्वजनिक किया

Bhasha

अधिकारियों ने बताया कि बेल्जियम का नागरिक निहाल दीपक मोदी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा वांछित है। उसके बड़े भाई द्वारा पंजाब नेशनल बैंक के साथ कथित तौर की गई धोखाधड़ी के मामले में वह वांछित है।

लॉकडाउन 4.0 : मनोज तिवारी क्रिकेट खेलने हरियाणा गए, आप ने आलोचना की

Bhasha

बहरहाल, तिवारी ने कहा कि उन्होंने कोई कानून नहीं तोड़ा। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि आप ने अपने विधायक प्रकाश जारवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों से मीडिया का ‘‘ध्यान भटकाने’’ के लिए यह मुद्दा उठाया है।

Categories