मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 194 नए मामले, आंकड़ा 6,859 तक पहुंचा

यह जानकारी मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने दी।

जियो

भोपाल, 25 मई मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 194 नए मामले सामने आए हैं और इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमितों का आंकड़ा 6,859 तक पहुंच गया। वहीं, राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से दस और व्यक्तियों की मौत हुई है जिससे मरने वालों का आंकड़ा 300 पहुंच गया है।

यह जानकारी मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने दी।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल में तीन, इंदौर एवं मंदसौर में दो—दो और उज्जैन, ग्वालियर एवं उमरिया में एक—एक मरीज की मौत हुई है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 116 मौतें अकेले इन्दौर में हुई हैं, जबकि उज्जैन में 54, भोपाल में 48, बुरहानपुर में 13, खंडवा में 11, जबलपुर में नौ, खरगोन, मंदसौर एवं देवास में आठ—आठ, होशंगाबाद, धार, सागर, नीमच एवं रायसेन में तीन—तीन, ग्वालियर में दो और छिंदवाड़ा, सीहोर, आगर मालवा, सतना, झाबुआ, शाजापुर, उमरिया एवं अशोकनगर एक-एक मरीज की मौत हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण के 56 नये मामले आये हैं, जबकि भोपाल में 30, उज्जैन में 22, मुरैना में 12, सागर एवं ग्वालियर में नौ—नौ, खंडवा में आठ, बुरहानपुर एवं डिंडोरी में सात—सात नये मरीज मिले हैं। इसी के साथ इंदौर में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,064 हो गई है, जबकि भोपाल में 1,271, उज्जैन में 575, जबलपुर में 212, खरगोन में 118, धार में 111, ग्वालियर 107, रायसेन में 68, खंडवा में 230, बुरहानपुर में 278, मंदसौर में 88, देवास में 83, होशंगाबाद में 37, नीमच में 90, बड़वानी में 40, मुरैना में 83, भिण्ड में 49, सागर में 77, रतलाम में 31, रीवा में 28 एवं डिण्डोरी में 16 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के कुल 52 में से 50 जिलों के लोग अब तक कोविड—19 के लिए संक्रमित पाये गये हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में संपूर्ण राज्य में कुल निषिद्ध क्षेत्र 825 हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2,988 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं और इनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। प्रदेश में अब तक कुल 3,571 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। प्रदेश में अब तक कुल 1,38,584 लोगों की कोविड—19 की जांच की जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका