एजेंसी न्यूज
विदेश की खबरें | नवाज शरीफ के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक और मामला दायर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के भ्रष्टाचार रोधी निकाय ने भूमि संबंधी एक मामले में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, जांग/जियो मीडिया समूह के मालिक मीर शकीलुर रहमान और दो अन्य के खिलाफ लाहौर की जवाबदेही अदालत में भ्रष्टाचार का मामला दायर किया है।
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में एक दिन में कोरोना से 23 व्यक्ति संक्रमित, शहर में कुल मरीजों की संख्या 252
Bhashaजिले में शुक्रवार को कोरोना वायरस से 23 व्यक्ति संक्रमित पाए गए जिससे यहां संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 252 पहुंच गई. मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जीएस बाजपेयी ने बताया कि प्रयागराज जिले में शुक्रवार को 23 व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जिससे यहां कोविड-19 मरीजों की संख्या 252 पहुंच गई.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की रैली में शामिल हुआ पत्रकार पाया गया COVID-19 पॉजिटिव
Bhashaअमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की रैली में शामिल हुआ पत्रकार कोरोना संक्रमित पाया गया. ओकलाहोमा वॉच के पत्रकार पॉल मोनीस (Paul Monies) ने बताया कि उसे अपने संक्रमित होने की जानकारी शुक्रवार को मिली. मोनीस ने ट्वीट किया, "मैं हैरान हूं. मुझमें अभी तक कोई लक्षण नहीं है और मैं ठीक महसूस कर रहा हूं. यहां तक कि आज सुबह मैं पांच मील तक दौड़ा."
महाराष्ट्र: CM उद्धव ठाकरे ने लोगों से की अपील, कहा- गणेश प्रतिमा 4 फुट से ज्यादा ऊंची नहीं होनी चाहिए
Bhashaमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि गणेश मंडलों को आने वाले गणेश महोत्सव में पंडालों में चार फुट से ज्यादा ऊंची गणेश प्रतिमा नहीं लगानी चाहिए. ठाकरे ने इससे पहले गणेश महोत्सव से जुड़े आयोजन करने वाले गणेश मंडलों से अपील की थी कि वे कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए इस साल सादे-सरल तरीके से ही उत्सव का आयोजन करें.
देश की खबरें | झारखंड: भाजपा ने नाबालिग लड़की की हत्या की जांच एसआईटी से कराने की मांग की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा ने पश्चिमी सिंहभूम जिले में आदित्यपुर इलाके के मनी टोला में एक छात्रा से दुष्कर्म और उसकी हत्या की हालिया घटना की जांच विशेष जांच टीम (एसआईटी) से कराने की शुक्रवार को मांग की।
देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 89 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज कुल 89 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई। इनमें जशपुर जिले से 39, दुर्ग और रायपुर से 14-14, रायगढ़ और राजनांदगांव से पांच-पांच, बलौदाबाजार और बलरामपुर से चार-चार, कवर्धा से तीन तथा सरगुजा से एक व्यक्ति शामिल है। मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
देश की खबरें | झारखंड में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाया गया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड सरकार ने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों
देश की खबरें | दिल्ली के कोविड-19 अस्पतालों के सभी वार्ड में सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में विशेष तौर पर कोविड-19 के मरीजों का इलाज करने वाले अस्पतालों को सभी वार्ड में तत्काल सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में यह निर्देश दिए गए।
जरुरी जानकारी | हरियाणा का फैसला: पानीपत में बनेगा ‘बल्क ड्रग पार्क’, करनाल में ‘चिकित्सा उपकरण विनिर्माण केन्द्र’
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केन्द्र सरकार के स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा देने की योजना को आगे बढ़ाते हुये हरियाणा सरकार ने पानीपत में एक हजार एकड़ क्षेत्र में ‘‘थोक दवा रसायन’’ पार्क स्थापित करने और राज्य के करनाल में चिकित्सा उपकरण विनिर्माण का बड़ा केन्द्र बनाने का प्रस्ताव किया है।
देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस के 213 नए मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या 6,762 हुई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को कोविड-19 के 213 नये मामले सामने आये, जिससे इस केंद्र शासित प्रदेश में कुल मामले बढ़कर 6,762 हो गए। सामने आए नए मामलों में सुरक्षा बलों के छह जवान और तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
देश की खबरें | दक्षिण कश्मीर में सीआरपीएफ दल पर हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादी की पहचान की गई: पुलिस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों पर हमले में संलिप्त आतंकी की उसने पहचान कर ली गई है। इस हमले में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया और एक बच्चे की मौत हो गई।
देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर सेना ने नियंत्रण रेखा पर सतर्कता बढ़ाई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेना ने जम्मू-कश्मीर में बड़ी संख्या में आतंकवादियों की घुसपैठ की आशंका की खुफिया जानकारी मिलने के बाद नियंत्रण रेखा पर सतर्कता बढ़ा दी है और सैनिकों को सतर्क कर दिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विदेश की खबरें | भारत की चीन को चेतावनी: यथास्थिति बदलने के प्रयासों के परिणाम द्विपक्षीय संबंधों पर पड़ेंगे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत ने शुक्रवार को चीन को आगाह किया कि बलप्रयोग करके यथास्थिति को बदलने की कोशिश न केवल सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति को नुकसान पहुंचाएगी बल्कि इसके परिणाम व्यापक द्विपक्षीय संबंधों पर भी पड़ सकते हैं और बीजिंग को पूर्वी लद्दाख में अपनी गतिविधियों को रोक देना चाहिए।
विदेश की खबरें | इमरान खान ने कहा कि वह कश्मीरियों के मुद्दे उठाने के लिये उनके दूत बन जाएंगे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि वह कश्मीरियों के मुद्दे उठाने के लिए उनके दूत बन जाएंगे।
जरुरी जानकारी | त्वचा की देखभाल संबंधी उत्पादों से श्वेत, गोरे, हल्के जैसे शब्दों को हटायेगी लॉरियेल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कृत्रिम सौंदर्य प्रसाधन बनाने वाली फ्रांस की कंपनी लोरियल ग्रुप ने शुक्रवार को कहा कि वह त्वचा के रखरखाव से संबंधित अपने उत्पादों से श्वेत, गोरे और हल्के जैसे शब्दों को हटायेगी।
जरुरी जानकारी | विलम्ब शुल्क से पूरी छूट सही समय पर रिटर्न भरने वाले करदाताओं के साथ अन्याय: सीबीआईसी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने शुक्रवार को कहा कि विलम्ब शुल्क से पूरी तरह छूट दिया जाना उन करदातओं के प्रति अन्यायपूर्ण होगा जिन्होंने फरवरी, मार्च और अप्रैल जीएसटी की बिक्री रिटर्न 24 जून तक बढ़ायी गयी समयसीमा के भीतर भर दी है।
मोदी सरकार को इस समय कर्ज पर नहीं, आर्थिक पुनरूत्थान पर ध्यान देने की जरूरत: वित्त आयोग
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार को इस समय राजकोषीय सुदृढीकरण अथवा बढ़ते सार्वजनिक रिण के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है, बल्कि उसे अर्थव्यवस्था के जल्द से जल्द पुनरुत्थान के संभावित तौर तरीकों पर ध्यान देना चाहिये। पंद्रहवें वित्त आयोग के चेयरमैन एन के सिंह ने शुक्रवार को यह टिप्पणी की।
देश की खबरें | दिल्ली में स्थिति ‘नियंत्रण में’, बड़े स्तर पर लगाए जाएंगे आईसीयू बेड
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 77,000 के पार चली गयी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार अस्पतालों में बड़े पैमाने पर आईसीयू बिस्तर लगाएगी। हालांकि उन्होंने यह भी दावा किया कि शहर में स्थिति ‘नियंत्रण में है।’
जरुरी जानकारी | मक्का किसानों की मदद करे पंजाब सरकार: शिरोमणि अकाली दल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से मक्के के उन किसानों की मदद करने की शुक्रवार को अपील की, जो अपनी फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नीचे बेचने के लिए मजबूर हुए।
देश की खबरें | देश में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 17,296 मामले सामने आए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में शुक्रवार को कोविड-19 के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 17,296 मामले सामने आए। संक्रमण के कुल मामले पांच लाख के करीब पहुंच गए हैं और इसमें लगभग 60 प्रतिशत मामले इसी महीने सामने आए हैं।