देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर सेना ने नियंत्रण रेखा पर सतर्कता बढ़ाई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेना ने जम्मू-कश्मीर में बड़ी संख्या में आतंकवादियों की घुसपैठ की आशंका की खुफिया जानकारी मिलने के बाद नियंत्रण रेखा पर सतर्कता बढ़ा दी है और सैनिकों को सतर्क कर दिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
जम्मू, 26 जून सेना ने जम्मू-कश्मीर में बड़ी संख्या में आतंकवादियों की घुसपैठ की आशंका की खुफिया जानकारी मिलने के बाद नियंत्रण रेखा पर सतर्कता बढ़ा दी है और सैनिकों को सतर्क कर दिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सेना को जानकारी मिली है कि आतंकवादी संघर्ष विराम उल्लंघन का फायदा उठा कर घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं।
यह भी पढ़े | कोरोना के मध्य प्रदेश में 203 नए मरीज पाए गए, 4 की मौत: 26 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
सेना और पुलिस ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ को बंद करने के लिये घुसपैठ रोधी अवरोधक भी लगा दिये हैं।
अधिकारियों ने कहा कि लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, अल-बद्र और हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी नियंत्रण रेखा पर 23 स्थानों से घुसपैठ करने की फिराक में हैं। इनमें अधिकतर सीमावर्ती राजौरी और पुंछ जिलों के दूसरी ओर से घुसपैठ की फिराक में हैं।
यह भी पढ़े | मोदी सरकार को इस समय कर्ज पर नहीं, आर्थिक पुनरूत्थान पर ध्यान देने की जरूरत: वित्त आयोग.
एक अधिकारी ने कहा, ''सैनिकों को सतर्क कर दिया गया है और निगरानी उपकरणों के माध्यम से सैनिक निगरानी कर रहे हैं।''
उन्होंने कहा कि सेना और पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला, कुपवाड़ा, पुंछ, राजौरी और बांदीपुरा जिलों में नियंत्रण रेखा के नजदीक घुसपैठ के 19 संभावित रास्तों की पहचान की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)