जरुरी जानकारी | मक्का किसानों की मदद करे पंजाब सरकार: शिरोमणि अकाली दल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से मक्के के उन किसानों की मदद करने की शुक्रवार को अपील की, जो अपनी फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नीचे बेचने के लिए मजबूर हुए।

चंडीगढ़, 26 जून शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से मक्के के उन किसानों की मदद करने की शुक्रवार को अपील की, जो अपनी फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नीचे बेचने के लिए मजबूर हुए।

शिअद किसान प्रकोष्ठ के प्रमुख सिकंदर सिंह मलूका ने सुझाव दिया कि राज्य सरकार को परेशान किसानों से मक्का खरीदने के लिए मार्कफेड और राज्य खरीद एजेंसियों को निर्देश देना चाहिए।

यह भी पढ़े | दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर, कोविड-19 के मामले 94 लाख के पार.

यहां एक बयान में, पूर्व मंत्री मलूका ने कहा कि दोआबा क्षेत्र में किसान मक्का की फसल 700 रुपये और 800 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बेचने के लिए मजबूर हुए, जबकि मक्का के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 1,850 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया था।

उन्होंने कहा कि विपणन सहकारी संघ मार्कफेड के साथ-साथ अन्य खरीद एजेंसियों को बाजार में प्रवेश करना चाहिए और मक्का की दरों को बढ़ाने के लिए उपज की खरीद करनी चाहिए।

यह भी पढ़े | PAN-Aadhaar Linking Deadline: पैन-आधार लिंक करने की आखिरी तारीख अब 31 मार्च 2021, टैक्सपेयर्स को भी मिली राहत.

सरकार, बाजार समितियों को भी साथ ला सकती है और उन किसानों के नामों की सूची भेज सकती है, जो अपनी उपज को कम दरों पर बेचने के लिए मजबूर हुए थे, ताकि मूल्य अंतर का भुगतान उन्हें केंद्र सरकार की मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के अनुसार किया जा सके।

मलूका ने कहा कि केंद्र ने मूल्य समर्थन योजना के लिए 15,000 करोड़ रुपये का आवंटन रखा था और यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि कांग्रेस सरकार पीड़ित किसानों की मदद करने के लिए इसका लाभ नहीं ले रही है।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश और हरियाणा सरकारों ने पहले ही पीएसएस का लाभ उठाया है और सुनिश्चित किया कि मक्का, सरसों और बाजरा सहित अपने उत्पाद कम दाम पर बेचने वाले किसानों को एमएसपी के अनुसार मुआवजा दिया जाये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\