देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस के 213 नए मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या 6,762 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को कोविड-19 के 213 नये मामले सामने आये, जिससे इस केंद्र शासित प्रदेश में कुल मामले बढ़कर 6,762 हो गए। सामने आए नए मामलों में सुरक्षा बलों के छह जवान और तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

श्रीनगर, 26 जून जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को कोविड-19 के 213 नये मामले सामने आये, जिससे इस केंद्र शासित प्रदेश में कुल मामले बढ़कर 6,762 हो गए। सामने आए नए मामलों में सुरक्षा बलों के छह जवान और तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के नये मामलों में से 58 मामले जम्मू क्षेत्र से जबकि 155 घाटी से हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के मध्य प्रदेश में 203 नए मरीज पाए गए, 4 की मौत: 26 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शुक्रवार को सामने आये नये मामलों में 34 वे लोग शामिल हैं जो हाल में केंद्र शासित प्रदेश लौटे थे। नए मामलों में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पांच कर्मी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के तीन कर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं।

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सबसे अधिक संक्रमण के 63 मामले और इसके बाद उधमुपर में 40 मामले सामने आए।

यह भी पढ़े | मोदी सरकार को इस समय कर्ज पर नहीं, आर्थिक पुनरूत्थान पर ध्यान देने की जरूरत: वित्त आयोग.

एक अधिकारी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में 2,591 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है जबकि कुल 4,080 मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में अब तक इस घातक वायरस से 91 मरीज की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड