देश की खबरें | दिल्ली के कोविड-19 अस्पतालों के सभी वार्ड में सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में विशेष तौर पर कोविड-19 के मरीजों का इलाज करने वाले अस्पतालों को सभी वार्ड में तत्काल सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में यह निर्देश दिए गए।

नयी दिल्ली, 26 जून दिल्ली में विशेष तौर पर कोविड-19 के मरीजों का इलाज करने वाले अस्पतालों को सभी वार्ड में तत्काल सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में यह निर्देश दिए गए।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के आदेश में यह भी कहा गया कि सभी कोविड-19 समर्पित अस्पतालों को मरीज के एक अटेंडेंट (देखरेख करने वाला) को अस्पताल परिसर में रुकने की अनुमति देनी होगी, जोकि अस्पताल की ओर से निर्धारित स्थान पर ही रहेगा।

यह भी पढ़े | कोरोना के मध्य प्रदेश में 203 नए मरीज पाए गए, 4 की मौत: 26 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उच्चतम न्यायालय के 19 जून के आदेश के अनुपालन में यह निर्देश जारी किए गए हैं। दिल्ली की स्वास्थ्य सचिव पद्मिनी सिंगला ने कहा कि निर्देश ''तत्काल अनुपालन'' के लिए हैं।

आदेश के मुताबिक, '' सभी कोविड समर्पित अस्पतालों को निर्देश दिया जाता है कि अस्पताल के सभी वार्ड में सीसीटीवी कैमरे तत्काल लगाना सुनिश्चित किया जाए।''

यह भी पढ़े | मोदी सरकार को इस समय कर्ज पर नहीं, आर्थिक पुनरूत्थान पर ध्यान देने की जरूरत: वित्त आयोग.

इसके मुताबिक सभी अस्पतालों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत निरीक्षण करने वाले विशेषज्ञ दल को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज उपलब्ध कराएंगे।

इसके अलावा, एक सहायता डेस्क भी स्थापित करना होगा, जहां जाकर अथवा फोन के जरिए भर्ती मरीज के बारे में जानकारी ली जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Police Viral Video: बिहार पुलिस शर्मसार! दारोगा और महिला कांस्टेबल का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, एसपी ने दोनों को किया निलंबित

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli New Milestone: विराट कोहली बने आईपीएल इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज, RCB vs GT मैच में रचा इतिहास