एजेंसी न्यूज
पीएम मोदी ने गलवान घाटी झड़प में घायल सैनिकों से कहा- ‘आपने करारा जवाब दिया’
Bhashaप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में घायल हुए सैनिकों से शुक्रवार को कहा कि उन्होंने ‘‘करारा जवाब’’ दिया है. लेह में सेना के एक अस्पताल में भर्ती घायल सैनिकों से बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के लिए जो उन्होंने खून बहाया है, उनकी बहादुरी आने वाले समय में प्रेरणा का स्रोत होगी.
देश की खबरें | संसदीय समिति ने कोविड-19 पर कार्रवाई की जानकारी के लिए सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार को बुलाया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संसद की एक समिति ने कोविड-19 पर उपायों और भविष्य में महामारी से निपटने के लिए देश की तैयारियों पर जानकारी के लिए सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन और कुछ अन्य शीर्ष अधिकारियों को बुलाया है।
उत्तर प्रदेश में ‘गुंडाराज’, अपराधियों को मिल रहा है राजनीतिक संरक्षण: कांग्रेस
Bhashaकांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपराधियों के साथ मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मियों की मौत की घटना को लेकर शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में ‘गुंडाराज’ है और अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है.
विदेश की खबरें | इमरान खान ने उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आंतरिक और बाहरी सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को यहां एक उच्च स्तरीय रक्षा बैठक की अध्यक्षता की और देश की संप्रभुता की हर कीमत पर रक्षा करने का संकल्प लिया।
देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 के 687 नए मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या 34,000 के पार हुई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में शुक्रवार को कोविड-19 के एक दिन में अब तक के सबसे अधिक 687 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में इसके कुल मामले बढ़कर 34,000 के पार हो गए। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।
देश की खबरें | नायडू ने मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में बैठने की व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों से की चर्चा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने संसद के आगामी मानसून सत्र के दौरान उच्च सदन की कार्यवाही आयोजित करने के लिए विभिन्न विकल्पों को लेकर शुक्रवार को अधिकारियों के साथ चर्चा की । सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए मुख्य हॉल और दीर्घा में केवल 127 सदस्यों के बैठने की ही व्यवस्था हो सकती है ।
जरुरी जानकारी | राष्ट्रीय परमिट व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, पर्यटन यात्री वाहनों को सुचारू आवाजाही की होगी अनुमति
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. यात्री पर्यटन वाहनों की देश में सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिये नई योजना तैयार की जा रही है। इसके तहत कोई भी पर्यटक याती वाहन परिचालक आखिल भारतीय पर्यटन परमिट के लिये ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विदेश की खबरें | शरीफ को दोषी ठहराने वाली पाकिस्तानी अदालत के न्यायाधीश बर्खास्त
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की एक अदालत ने शुक्रवार को उस विवादास्पद वीडियो स्कैंडल को लेकर जवाबदेही अदालत के एक पूर्व न्यायाधीश को बर्खास्त कर दिया, जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार के मामले में दबाव में सात साल की सजा सुनाना कथित रूप से स्वीकार किया है।
देश की खबरें | कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार कर रही है सभी उपाय: टोपे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार सभी उपाय कर रही है।
खेल की खबरें | एवर्ट ने नवरातिलोवा के साथ लंबी प्रतिद्वंद्विता के उतार-चढ़ाव को याद किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एवर्ट ने द एसोसिएटेड प्रेस से टेलीफोन पर दिये साक्षात्कार में कहा, ‘‘ फरवरी में मेरी बहन का निधन हुआ और उस समय मार्टिना मेरे साथ थी। वह उनकी अंतिम संस्कार में भी शामिल हुई थी। वह रात 10 बजे तक मेरे घर में रूकी थी। वह और पैम श्राइवर मेरे साथ थी।’’
देश की खबरें | पिंजड़ा तोड़ सदस्य को वकीलों से बातचीत के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस की सुविधा दी जाएगी : जेल अधिकारी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने दिल्ली उच्च न्यायालय को शुक्रवार को सूचित किया कि पिंजड़ा तोड़ की सदस्य एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली में साम्प्रदायिक दंगे से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार देवांगना कालिता अपने वकील से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत कर सकती हैं। तिहाड़ जेल की जेल नंबर छह में यह सुविधा मुहैया कराई जा रही है, जहां महिलाओं को रखा जाता है।
जरुरी जानकारी | कोल इंडिया का उत्पादन हड़ताल के पहले दिन 63 प्रतिशत गिरा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोल इंडिया के श्रमिक संगठनों की तीन दिन की हड़ताल के पहले दिन कोयला उत्पादन में 63 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी।
देश की खबरें | उद्धव ठाकरे, पवार ने कोविड-19, अन्य मुद्दों को लेकर बैठक की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने राज्य में कोविड-19 की स्थिति और अन्य मुद्दों को लेकर शुक्रवार को यहां एक बैठक की।
खेल की खबरें | शतरंज ओलंपियाड में चयन को लेकर फिर सामने आयी एआईसीएफ की गुटबाजी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) की गुटबाजी फिर से खुलकर सामने आ गयी क्योंकि दोनों गुटों ने 22 जुलाई से शुरू होने वाले फिडे ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड के लिये अलग अलग टीमें चुनी हैं जबकि खिलाड़ियों के फोरम ने सरकार से राष्ट्रीय संस्था के संकट को सुलझाने की अपील की है।
देश की खबरें | इटली के नौसैनिकों के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में दायर मामला वापस लेने के पक्ष में नहीं : विजयन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने शुक्रवार को कहा कि राज्य इटली के दो नौसैनिकों के खिलाफ दायर मामले को उच्चतम न्यायालय से वापस लेने के पक्ष में नहीं था।
देश की खबरें | केरल में कोरोना वायरस के 211 नये मामले सामने आये, संक्रमितों की कुल संख्या पांच हजार के करीब
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 211 नये मामले सामने आये हैं जो एक दिन का सर्वाधिक है, इन नये मामलों के साथ ही प्रदेश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़ कर पांच हजार के करीब हो गयी है । शुक्रवार को प्रदेश में 201 व्यक्ति इस बीमारी ठीक भी हुये हैं ।
देश की खबरें | ‘‘विस्तारवाद’’ का युग खत्म, सेना के पराक्रम ने दुनिया को देश की ताकत का संदेश दिया: मोदी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चीन को स्पष्ट संदेश देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि ‘‘विस्तारवाद’’ का युग समाप्त हो चुका है तथा पूरे विश्व ने इसके खिलाफ मन बना लिया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय सेना ने शत्रुओं को जो पराक्रम और ‘‘प्रचंडता’’ दिखायी, उससे दुनिया को देश की ताकत का संदेश मिल गया।
देश की खबरें | सीआईसीएसई बोर्ड ने रद्द बोर्ड परीक्षाओं के लिए मूल्यांकन योजना घोषित की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेशन इक्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने शुक्रवार को कक्षा 10वीं और 12वीं की उन परीक्षाओं के लिए मूल्यांकन योजना की घोषणा की जिन्हें कोविड-19 महामारी के चलते रद्द कर दिया गया है।
देश की खबरें | दिल्ली भाजपा ने कोविड हेल्पलाइन की शुरुआत की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली भाजपा ने कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी के लिए शुक्रवार को एक हेल्पलाइन की शुरुआत की ।
देश की खबरें | तूतीकोरिन मामला : पलानीस्वामी को गृह मंत्रालय का कामकाज देखने से रोकने के लिए न्यायालय में याचिका
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तूतीकोरिन में हिरासत में पिता पुत्र की मौत के मामले की जांच और मुकदमे की कार्यवाही पूरी होने तक तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई के पलानीस्वामी को गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी से अलग रखने के लिये उच्चतम न्यायालय में शुक्रवार को एक याचिका दायर की गयी है।