देश की खबरें | उद्धव ठाकरे, पवार ने कोविड-19, अन्य मुद्दों को लेकर बैठक की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने राज्य में कोविड-19 की स्थिति और अन्य मुद्दों को लेकर शुक्रवार को यहां एक बैठक की।

मुंबई, तीन जुलाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने राज्य में कोविड-19 की स्थिति और अन्य मुद्दों को लेकर शुक्रवार को यहां एक बैठक की।

घंटे भर की यह बैठक इन खबरों के बीच हुई कि महाराष्ट्र में शिवसेना नीत महा विकास अघाडी (एमवीए) सरकार में शामिल राकांपा और कांग्रेस के मंत्री मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें विश्वास में लिये बिना निर्णय लिये जाने से अप्रसन्न हैं।

यह भी पढ़े | गोवा में आज COVID-19 के 94 नए मामले सामने आए, कुल संख्या 1576 हुई : 3 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अलग-अलग विचारधारा वाली तीन पार्टियों ने गत वर्ष विधानसभा चुनाव के बाद सरकार गठन के लिए हाथ मिलाया था।

राकांपा के सूत्रों ने कहा, ‘‘दोनों नेता राज्य से संबंधित वर्तमान मामलों, विशेष रूप से कोविड-19 के चलते उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर चर्चा के लिए बैठक करते रहते हैं। उन्होंने आज एक बैठक की। एमवीए के भीतर कोई मतभेद नहीं है।’’

यह भी पढ़े | JEE Main, NEET 2020 Exam Update: जेईई और नीट 2020 की परीक्षाएं हुई स्थगित, पढ़ें क्या है नया डेट.

गत 29 जून को महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ा दिया था और राज्य में कोविड-19 मामलों के बढ़ने के मद्देनजर और छूट नहीं दी थी।

राकांपा इस पर जोर देती रही है कि अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए आर्थिक गतिविधियां राज्य के उन क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से बहाल की जाएं जो कोविड-19 संकट से अधिक प्रभावित हुए हैं।

महाराष्ट्र में अभी तक देश में कोविड-19 के सबसे अधिक मामले सामने आये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\