देश की खबरें | इटली के नौसैनिकों के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में दायर मामला वापस लेने के पक्ष में नहीं : विजयन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने शुक्रवार को कहा कि राज्य इटली के दो नौसैनिकों के खिलाफ दायर मामले को उच्चतम न्यायालय से वापस लेने के पक्ष में नहीं था।
तिरुवनंतपुरम, तीन जुलाई केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने शुक्रवार को कहा कि राज्य इटली के दो नौसैनिकों के खिलाफ दायर मामले को उच्चतम न्यायालय से वापस लेने के पक्ष में नहीं था।
केरल तट से दूर फरवरी 2012 में दो भारतीय मछुआरों की गोली मार कर हत्या करने के आरोपी इटली के दौ नौसैनिकों के खिलाफ लंबित न्यायिक कार्यवाही बंद कराने के लिए केंद्र ने उच्चतम न्यायालय में आवेदन दायर किया है।
यह भी पढ़े | JEE Main, NEET 2020 Exam Update: जेईई और नीट 2020 की परीक्षाएं हुई स्थगित, पढ़ें क्या है नया डेट.
केंद्र ने कहा है कि हेग स्थित स्थाई पंचाट अदालत की हालिया व्यवस्था को उसने स्वीकार कर लिया है जिसमें कहा गया कि भारत इस मामले में मुआवजे का हकदार है। लेकिन वह इन सैनिकों को प्राप्त शासकीय छूट की वजह से उन पर मुकदमा नहीं चला सकता।
विजयन ने कहा, '' यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में मुकदमा नहीं चलाया जा रहा है। कुछ मीडिया खबरों से पता चलता है कि हम पंचाट के समक्ष बेहतर तरीके से अपनी दलीलें पेश करने में असमर्थ थे। हालांकि, मुआवजा सुनिश्चित करने को लेकर हमारे देश को कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है।''
यह भी पढ़े | पार्लियामेंट्री कमेटी की बैठकों के लिए जारी हुई गाइडलाइंस, 6 फीट की दूरी पर बैठेंगे मेंबर.
जब मुख्यमंत्री से केंद्र द्वारा उच्चतम न्यायालय में मामला बंद करने के बाबत शपथपत्र दाखिल करने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि केरल इसके पक्ष में नहीं था।
उन्होंने कहा, '' अगर केंद्र मामले को वापस लेने की योजना बना रहा है, केरल इसके पक्ष में नहीं है और केंद्र को इस बारे में सूचित करेगा।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)