विदेश की खबरें | शरीफ को दोषी ठहराने वाली पाकिस्तानी अदालत के न्यायाधीश बर्खास्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की एक अदालत ने शुक्रवार को उस विवादास्पद वीडियो स्कैंडल को लेकर जवाबदेही अदालत के एक पूर्व न्यायाधीश को बर्खास्त कर दिया, जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार के मामले में दबाव में सात साल की सजा सुनाना कथित रूप से स्वीकार किया है।

लाहौर, तीन जुलाई पाकिस्तान की एक अदालत ने शुक्रवार को उस विवादास्पद वीडियो स्कैंडल को लेकर जवाबदेही अदालत के एक पूर्व न्यायाधीश को बर्खास्त कर दिया, जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार के मामले में दबाव में सात साल की सजा सुनाना कथित रूप से स्वीकार किया है।

मुख्य न्यायाधीश कासिम खान के नेतृत्व में लाहौर उच्च न्यायालय के सात सदस्यीय प्रशासनिक निकाय ने इस्लामाबाद जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश अरशद मलिक को बर्खास्त करने के निर्णय की घोषणा की।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान के पंजाब में ट्रेन और सिख तीर्थयात्रियों की बस के बीच भीषण टक्कर, कम से कम 20 की मौत.

मलिक ने दिसम्बर 2018 में शरीफ को अल अजीजिया स्टील मिल भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराया था और उन पर 2.5 करोड़ अमेरिकी डालर का जुर्माना भी लगाया था।

जुलाई 2019 में शरीफ की पुत्री मरियम नवाज ने मलिक का कथित वीडियो जारी किया था जिसमें उन्होंने स्वीकार किया था कि पीएमएल-एन नेता को दोषी ठहराने के लिए उन्हें ‘‘ब्लैकमेल किया गया और दबाव डाला गया।’’

यह भी पढ़े | Worldwide Covid-19 Pandemic Update: दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले 1.08 करोड़ के पार, मृतकों की संख्या 5,20 लाख से अधिक.

मलिक ने इसके लिए परोक्ष तौर पर गुप्तचर एजेंसियों पर उन पर दबाव डालने का इशारा किया था।

न्यायाधीश ने हालांकि बाद में आरोपों से इनकार किया था और कहा था कि उन पर शरीफ को दोषी ठहराने का कोई दबाव नहीं था और उनके कथित स्वीकारोक्ति का मरियम द्वारा संवाददाता सम्मेलन में दिखाया गया वीडियो ‘‘फर्जी है और झूठ पर आधारित है।’’

लाहौर उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए पीएमएल-एन अध्यक्ष शहबाज शरीफ और उपाध्यक्ष मरियम ने कहा कि इस्लामाबाद के पूर्व जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश मलिक की बर्खास्तगी शरीफ की ‘‘बेगुनाही को साबित करती है।’’

शहबाज ने कहा, ‘‘मियां साहब की सजा अमान्य घोषित होनी चाहिए।’’

शरीफ नवम्बर में तब लंदन रवाना हो गए थे जब लाहौर उच्च न्यायालय ने उन्हें इलाज के लिए चार सप्ताह के लिए विदेश जाने की इजाजत दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\