एजेंसी न्यूज

नानावती अस्पताल और बच्चन परिवार के बंगलों के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा, COVID-19 जोन का लगाया गया पोस्टर

Bhasha

मुंबई पुलिस ने अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद नानावती अस्पताल और यहां जुहू स्थित उनके दो बंगलों के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है. अमिताभ और अभिषेक नानावती अस्पताल में भर्ती हैं. अभिनेता के बंगलों के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है, क्योंकि लोग वहां एकत्र होने की कोशिश कर सकते हैं.

देश की खबरें | देश में कोविड-19 के मामले 8.5 लाख के करीब पहुंचे, मृतक संख्या 22,674 हुई

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में रविवार को कोविड-19 के रिकॉर्ड 28,637 मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 8,49,553 हो गए हैं। वहीं, एक दिन में बीमारी से 551 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 22,674 हो गई है।

आस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के कम समय तक पृथकवास में रहने की उम्मीद: BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली

Bhasha

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली इस साल टेस्ट श्रृंखला के लिए आस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भारतीय टीम के लिए कम समय का पृथकवास चाहते हैं क्योंकि वे नहीं चाहते कि खिलाड़ी इतनी दूर जाकर दो हफ्ते तक अपने होटल के कमरों में बैठे रहे. कोविड-19 महामारी के कारण खेल के नियमों में बदलाव हुआ है.

विदेश की खबरें | अलग शयनकक्ष में सो रहे, वीडियो कॉल से बैठकें कर रहे हैं बोलसोनारो

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बोलसोनारो (65) ने मंगलवार को घोषणा की थी कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें बुखार, दर्द और बेचैनी की शिकायत है। उन्होंने अपनी यात्राओं को रद्द कर दिया है और इस हफ्ते होने वाली उनकी सभी बैठकों को वीडियो कॉल्स में बदल दिया गया है।

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.03 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,03,625.35 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इसमें से करीब आधा लाभ अकेले रिलायंस इंडस्ट्रीज को हासिल हुआ।

हिरासत में लिए गए अलगावादी नेता, प्रतिबंधित संगठन के सदस्यों के खिलाफ पीएसए के तहत होगा मामला दर्ज: DGP दिलबाग सिंह

Bhasha

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने रविवार को कहा कि अलगाववादी हुर्रियत नेता अशरफ सेहरई समेत प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी के कुछ अन्य सदस्य हिरासत में लिए गए हैं जिनके खिलाफ सख्त जनसुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है. हिज्बुल मुजाहिदीन का आतंकवादी जुनैद सेहरई इस साल मई में मुठभेड़ में मारा गया था.

देश की खबरें | भारती खांडेकर: अनपढ़ माता-पिता की होनहार बेटी ने परिवार को फुटपाथ से फ्लैट में पहुंचा दिया

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर के एक फुटपाथ पर पली-बढ़ी और स्ट्रीट लाइट में पढ़ी भारती खांडेकर (16) ने संघर्ष की आंच में तपी मेधा के दम पर अपने बेघर परिवार को छत मुहैया करा दी है।

Earthquake In China: चीन में तेज भूकंप के झटके किए गए महसुस, रिएक्टर पैमाने पर 5.1 तीव्रता दर्ज

Bhasha

चीन के उत्तरी हेबेई प्रांत के तंगशान शहर को रविवार को 5.1 तीव्रता के भूकंप ने हिलाकर रख दिया. हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है. आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी कि बीजिंग समेत आस-पास के अन्य इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. तंगशान में 1976 में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप ने कम से कम 2,42,000 लोगों की जान ले ली थी.

विदेश की खबरें | अमेरिका में चार गोलियां लगने से घायल हुआ बच्चा हो रहा है स्वस्थ

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कियोना कार्सन ने ‘द अटलांटा जर्नल कॉन्स्टीट्यूशन’ को बताया कि उनका बेटा जावोनी कार्सन पूर्वी अटलांटा में टिकटॉक वीडियो बना रहा था जब किसी ने भीड़ पर गोलियां चलाई जिसमें जावोनी और दो किशोर घायल हो गए।

कांग्रेस ने पाटीदार युवा नेता हार्दिक पटेल को गुजरात पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में किया नियुक्त

Bhasha

कांग्रेस ने गुजरात में पाटीदार आरक्षण आंदोलन से चर्चित हुए युवा नेता हार्दिक पटेल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हार्दिक पटेल की तत्काल प्रभाव से नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की.

Delhi Rainfall: दिल्ली में आज दिनभर छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश के आसार

Bhasha

शहर में रविवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहे और मौसम वैज्ञानिकों ने अगले कुछ घंटों में हल्की तथा मध्यम स्तर की बारिश होने के साथ ही तेज हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया है. मॉनसून का मौसम शुरू होने के बाद से शहर में 79.4 मिलीमीटर बारिश हुई है जो सामान्य से 35 प्रतिशत कम है. सामान्य तौर पर 112.1 मिमी वर्षा दर्ज की जाती है.

देश की खबरें | पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन चौहान कोरोना वायरस पॉजिटिव

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व भारतीय क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।

विदेश की खबरें | ऑस्ट्रेलिया हांगकांग के 10 हजार लोगों को देगा स्थाई निवास का मौका

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. देश के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन की सरकार का मानना है कि अर्द्धस्वायत्त क्षेत्र हांगकांग में नए कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू करने का तात्पर्य है कि लोकतंत्र समर्थकों को राजनीतिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ सकता है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और UP कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान पाए गए COVID-19 पॉजिटिव, संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में कराए गए भर्ती

Bhasha

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. चौहान के इस घातक संक्रमण के लिए पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी शनिवार देर रात मिली जब पूर्व भारतीय क्रिकेटरों आकाश चोपड़ा और आरपी सिंह ने ट्वीट करके उनके जल्द उबरने की कामना की. चौहान ने घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए काफी रन बनाए.

विदेश की खबरें | कोरोना वायरस: अमेरिका में मौत की दर में फिर से इजाफा

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. देश में पिछले कुछ महीनों से संक्रमण के कारण मौत के मामलों की संख्या में रोजाना गिरावट आ रही थी। फ्लोरिडा और टेक्सास जैसे उन राज्यों में भी मृतक संख्या कम हो रही थी, जहां संक्रमण के मामले और अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है।

जरुरी जानकारी | सस्ते आयात से देशी तेल-तिलहन की कीमतों में गिरावट, आयातित तेलों में सुधार

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी सस्ते तेलों के मुकाबले सरसों, मूंगफली जैसे देशी तेलों के भाव प्रतिस्पर्धी नहीं होने की वजह से बीते सप्ताह दिल्ली-तेल तिलहन बाजार में विभिन्न देशी तेलों के भाव हानि का रुख दर्शाते बंद हुए। वहीं सस्ते आयातित तेलों की मांग बढ़ने से सीपीओ सहित पामोलीन जैसे आयातित तेल की कीमतों में सुधार आया।

असम सरकार ने घर पर पृथक-वास करने वाले COVID-19 मरीजों के लिए तय की शर्तें

Bhasha

असम सरकार कोविड-19 के बिना लक्षण वाले मरीजों को घर पर पृथक-वास की अनुमति देगी, लेकिन इसके लिए उन्हें कुछ शर्तों को स्वीकार करते हुए एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करना होगा. उन्होंने कहा कि गुवाहाटी शहर में स्थिति अब भी गंभीर है. वहां अभी तक कोरोना वायरस के 6,221 मामले सामने आए हैं.

कोरोना वायरस महामारी के दौरान सार्वजनिक तौर पर पहली बार मास्क पहने नजर आए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Bhasha

ऐसा पहली बार है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्वास्थ्य पेशेवरों की सलाह के अनुसार कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से बचने के लिए सार्वजनिक तौर पर अपने चेहरे को ढके हुए दिखाई दिए हैं. ट्रम्प को भले ही पहली बार मास्क पहने देखा गया हो, लेकिन देश के उपराष्ट्रपति माइक पेंस समेत कई शीर्ष रिपब्लिकन नेता सार्वजनिक स्थलों पर मास्क का इस्तेमाल करते हैं.

राजस्थान सरकार ने पड़ोसी राज्यों से आवागमन किया नियंत्रित, बाहर जाने के लिए लेना होगा पास

Bhasha

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों से चिंतित राजस्थान सरकार ने शनिवार रात को पड़ोसी राज्यों से लोगों के आवागमन को नियंत्रित करने का फैसला किया. इस नयी व्यवस्था के तहत राज्य से बाहर जाने वाले लोगों को जिला कलेक्टर सहित अन्य सक्षम अधिकारियों से पास लेना होगा. राज्य में इस वायरस से 503 लोगों की मौत हो चुकी है.

Assam Flood: असम में बाढ़ से 6 लाख से अधिक लोग प्रभावित, दो और की हुई मौत

Bhasha

असम के 20 जिले बाढ़ की चपेट में आ गये हैं जिससे राज्य में 6.02 लाख लोग प्रभावित हुए हैं एवं दो और व्यक्तियों की जान चली गयी है. आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने यह जानकारी दी. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एक बुलेटिन में बताया कि कोकराझार में एक व्यक्ति की और धुबरी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी फलस्वरूप बाढ़ के चलते जान गंवाने वालों की संख्या 66 हो गयी है.

Categories