कांग्रेस ने पाटीदार युवा नेता हार्दिक पटेल को गुजरात पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में किया नियुक्त

कांग्रेस ने गुजरात में पाटीदार आरक्षण आंदोलन से चर्चित हुए युवा नेता हार्दिक पटेल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हार्दिक पटेल की तत्काल प्रभाव से नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की.

हार्दिक पटेल (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 12 जुलाई: कांग्रेस ने गुजरात में पाटीदार आरक्षण आंदोलन से चर्चित हुए युवा नेता हार्दिक पटेल (Hardik Patel) को शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने हार्दिक पटेल की तत्काल प्रभाव से नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की.

पटेल गुजरात में कुछ साल पहले पाटीदार आरक्षण आंदोलन के चेहरा बनकर उभरे थे और बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे. अमित चावड़ा गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष हैं. उन्होंने ट्वीट किया, "हमारे युवा साथी हार्दिक पटेल को गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं. जन हित की लड़ाई साथ मिलकर और मजबूती से लड़ेंगे."

यह भी पढ़ें: तृणमूल कांग्रेस के मंत्री राजीब बनर्जी ने भ्रष्टाचार को लेकर अपने ही पार्टी नेताओं पर साधा निशाना, बीजेपी ने दी तीखी प्रतिक्रिया

गुजरात प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किये जाने के बाद हार्दिक पटेल ने कहा कि वह पूरी गंभीरता से इस जिम्मेदारी को निभाएंगे. पटेल ने कहा कि वह जनता का विश्वास जीतने और खासकर बेरोजगार युवकों तथा किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे. कांग्रेस ने महेंद्र सिंह परमार को आणंद, आनंद चौधरी को सूरत और यासीन गज्जन को देवभूमि द्वारका की जिला कांग्रेस कमेटियों का अध्यक्ष नियुक्त किया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड