विदेश की खबरें | अमेरिका में चार गोलियां लगने से घायल हुआ बच्चा हो रहा है स्वस्थ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कियोना कार्सन ने ‘द अटलांटा जर्नल कॉन्स्टीट्यूशन’ को बताया कि उनका बेटा जावोनी कार्सन पूर्वी अटलांटा में टिकटॉक वीडियो बना रहा था जब किसी ने भीड़ पर गोलियां चलाई जिसमें जावोनी और दो किशोर घायल हो गए।

कियोना कार्सन ने ‘द अटलांटा जर्नल कॉन्स्टीट्यूशन’ को बताया कि उनका बेटा जावोनी कार्सन पूर्वी अटलांटा में टिकटॉक वीडियो बना रहा था जब किसी ने भीड़ पर गोलियां चलाई जिसमें जावोनी और दो किशोर घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि जावोनी के बाएं पैर में चार बार गोली मारी गई और उसके पिता उसे एक अस्पताल लेकर गए।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस महामारी के दौरान सार्वजनिक तौर पर पहली बार मास्क पहने नजर आए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप.

कियोना कार्सन ने कहा, ‘‘मेरे दो और बच्चे वहां थे और उन्होंने सब कुछ देखा। कोई गाड़ी चलाकर आया और उसने गोलीबारी शुरू कर दी।’’

पुलिस ने बताया कि सभी घायलों के जीवित बचने की संभावना है। पुलिस का मानना है कि एक झगड़े के बाद गोलीबारी शुरू हुई।

यह भी पढ़े | भारतीय अमेरिकी शख्स लगातार पांचवी बार GOP सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि निर्वाचित.

घटना के संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।

कुछ दिन पहले अटलांटा में आठ वर्षीय सिकोरिया टर्नर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\