Delhi Rainfall: दिल्ली में आज दिनभर छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश के आसार

शहर में रविवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहे और मौसम वैज्ञानिकों ने अगले कुछ घंटों में हल्की तथा मध्यम स्तर की बारिश होने के साथ ही तेज हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया है. मॉनसून का मौसम शुरू होने के बाद से शहर में 79.4 मिलीमीटर बारिश हुई है जो सामान्य से 35 प्रतिशत कम है. सामान्य तौर पर 112.1 मिमी वर्षा दर्ज की जाती है.

राजधानी दिल्ली में झमाझम बारिश (Photo Credit: ANI)

नई दिल्ली, 12 जुलाई: शहर में रविवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहे और मौसम वैज्ञानिकों ने अगले कुछ घंटों में हल्की तथा मध्यम स्तर की बारिश होने के साथ ही तेज हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि अगले दो घंटों में दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेरठ, रोहतक, गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हल्की से मध्यम बारिश होगी.

उन्होंने कहा कि राजधानी में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी. शहर के लिए आधिकारिक आंकड़े उपलब्ध कराने वाली सफदरजंग वेधशाला ने शनिवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था. जुलाई में अब तक, सफदरजंग मौसम केंद्र ने 43.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है जो सामान्य 56.5 मिलीमीटर से 23 प्रतिशत कम है.

यह भी पढ़ें: Delhi Rainfall: दिल्ली में मौसम ने बदला मिजाज, एक बार फिर चला बारिश का दौर

मॉनसून का मौसम शुरू होने के बाद से शहर में 79.4 मिलीमीटर बारिश हुई है जो सामान्य से 35 प्रतिशत कम है. सामान्य तौर पर 112.1 मिमी वर्षा दर्ज की जाती है. दिल्ली में मॉनसून 25 जून को पहुंचा था. राष्ट्रीय राजधानी में सामान्य वर्षा का अनुमान है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट