देश की खबरें | पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन चौहान कोरोना वायरस पॉजिटिव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व भारतीय क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।

नयी दिल्ली, 12 जुलाई पूर्व भारतीय क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।

चौहान के इस घातक संक्रमण के लिए पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी शनिवार देर रात मिली जब पूर्व भारतीय क्रिकेटरों आकाश चोपड़ा और आरपी सिंह ने ट्वीट करके उनके जल्द उबरने की कामना की।

यह भी पढ़े | भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 28 हजार 637 नए मामले आए सामनें, 551 संक्रमितों की हुई मौत: 12 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

चोपड़ा ने ट्वीट किया, ‘‘चेतन चौहान भी कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके जल्द उबरने की कामना करता हूं।’’

आरपी सिंह ने लिखा, ‘‘अभी सुना कि चेतन चौहान कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके जल्द उबरने की कामना करना हूं।’’

यह भी पढ़े | पूर्व भारतीय क्रिकेटर और UP कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान पाए गए COVID-19 पॉजिटिव, संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में कराए गए भर्ती.

चौहान का शुक्रवार को कोरोना वायरस परीक्षण किया गया था और 72 साल के इस पूर्व क्रिकेटर को कथित तौर पर लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चौहान के परिवार के सदस्यों का भी कोविड-19 परीक्षण होगा और फिलहाल उन्हें घर में ही पृथकवास में रखा गया है। उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में चौहान के पास सैनिक कल्याण, होमगार्ड, पीआरडी और नागरिक सुरक्षा मंत्रालय हैं। पिछले साल तक वह राज्य के खेल मंत्री थे।

लोकसभा के दो बार के पूर्व सदस्य चौहान उन कुछ पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों में शामिल हैं जो इस वायरस से संक्रमित हुए हैं।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और स्कॉटलैंड के माजिद हक संक्रमित पाए जाने के बाद इस बीमारी से उबर गए हैं।

चौहान ने भारत की ओर से 1969 से 1978 के बीच 40 टेस्ट में 2084 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 31.57 जबकि सर्वश्रेष्ठ स्कोर 97 रन रहा। उन्होंने सात एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 153 रन भी बनाए।

चौहान और सुनील गावस्कर की सलामी जोड़ी काफी सफल रही। दोनों ने 1970 के दशक में 10 बार शतकीय साझेदारी की और मिलकर तीन हजार से अधिक रन बनाए।

चौहान ने घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए काफी रन बनाए।

सुधीर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England 2nd Semi Final Match: 25 हजार में बिक रहा था सेमीफाइनल का टिकट, एक शख्स गिरफ्तार

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\