एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | कांग्रेस ने कोविड-19 के चलते मध्यप्रदेश के उपचुनाव में मतपत्र से मतदान कराने की मांग की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिये चुनाव आयोग को पत्र लिखकर सलाह दी है कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव में ईवीएम के बजाय मतपत्र के माध्यम से मतदान कराया जाये।
देश की खबरें | तेलंगाना सरकार ने गलवान घाटी झड़प में शहीद हुए कर्नल की पत्नी को डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना सरकार ने गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ पिछले महीने हिंसक झड़प में शहीद हुए कर्नल संतोष बाबू की पत्नी को बुधवार को डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किये जाने का पत्र सौंपा। साथ ही, उन्हें शहर में एक आवासीय भूखंड भी सौंपा।
जरुरी जानकारी | कोविड-19 की मार, एलएंडटी का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 68 प्रतिशत घटकर 537 करोड़ रुपये पर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 की मार और इस महामारी की वजह से लागू लॉकडाउन से लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) का एकीकृत शुद्ध लाभ 68.37 प्रतिशत घटकर 536.88 करोड़ रुपये रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 1,697.62 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
हिमाचल प्रदेशः उप सचिव के कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के बाद सीएम जयराम ठाकुर खुद को किया होम क्वारंटीन
Bhashaहिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उनके कार्यालय के एक उप सचिव के बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद वह अपनी पहल पर पृथक-वास में जा रहे हैं।
देश की खबरें | भाजपा सरकार के खुद ही गिर जाने का गलत अनुमान लगाकर पछता रही है कांग्रेस :कुमारस्वामी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कहा कि उनकी पार्टी जनता दल (सेकुलर) निकट भविष्य में सत्तारूढ़ भाजपा को ‘अस्थिर’ नहीं कर सकती और उनकी पूर्ववर्ती गठबंधन सहयोगी कांग्रेस इस गलत आकलन के लिए अब पछता रही है कि भाजपा नीत राज्य सरकार खुद ही गिर जाएगी।
देश की खबरें | अदालत ने आप सरकार से पूछा- राज्य उपभोक्ता आयोग में रिक्त पदों पर भर्ती में कितना समय लगेगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को आम आदमी पार्टी सरकार से पूछा कि दिल्ली राज्य उपभोक्ता विवाद निपटारा आयोग में रिक्त पदों पर भर्ती में कितना समय लगेगा।
जरुरी जानकारी | रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 13 लाख करोड़ रुपये के पार, धनिकों में पांचवें स्थान पर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण (एममकैप) बड़ी तेजी से बढ़ता हुआ बुधवार को 13.17 लाख करोड़ रुपये (176.4 अरब डॉलर) पहुंच गया। इसका आकलन कंपनी के चुकता और आंशिक चुकता शेयरों के बाजार मूल्यों के आधार पर किया गया है।
देश की खबरें | बलात्कार के आरोपी आबकारी अधिकारी को बर्खास्त करने का आदेश
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोपी आबकारी विभाग के एक अधिकारी को बर्खास्त करने का आदेश बुधवार को दिया।
देश की खबरें | अवमानना कार्यवाही: न्यायालय ने अधिवक्ता प्रशांत भूषण को नोटिस जारी किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने न्यायपालिका के प्रति कथित आपत्तिजनक ट्वीट करने के कारण न्यायालय की अवमानना की कार्यवाही के लिये कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता प्रशांत भूषण को बुधवार नोटिस जारी किया। न्यायालय ने कहा कि उनके बयानों ने पहली नजर में ‘‘न्याय के प्रशासन का अपयश किया है।’’
देश की खबरें | राजा मानसिंह हत्याकांड में तत्कालीन डीएसपी सहित सभी 11 पूर्व पुलिसकर्मियों को आजीवन कारावास
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के पूर्ववर्ती भरतपुर राज घराने के राजा मानसिंह और उनके दो सहयोगियों की पुलिस मुठभेड़ में हत्या के 35 साल से अधिक पुराने मामले में यहां की एक अदालत ने बुधवार को डीग के तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) कान सिंह भाटी सहित सभी 11 पूर्व पुलिसकर्मियों को आजीवन कारावास और 10-10 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।
देश की खबरें | उत्तरप्रदेश में कोविड-19 के 2308 नए मामले, 34 मरीजों की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरप्रदेश में कोविड-19 से 34 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1263 हो गयी है।
जरुरी जानकारी | शेयर बाजारों में पांच कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर लगा विराम, सेंसेक्स 59 अंक टूटा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजारों में पिछले पांच कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर बुधवार को विराम लग गया और बीएसई सेंसेक्स 59 अंक की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच निवेशकों की आईटी, दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों तथा वित्तीय कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली से शेयर बाजार नीचे आये।
जरुरी जानकारी | एनपीसीआई ने आवर्ती भुगतान के लिये पेश की यूपीआई स्वत: भुगतान सुविधा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने आवर्ती भुगतानों के लिये बुधवार को यूपीआई स्वत: भुगतान सुविधा की शुरुआत की।
विदेश की खबरें | प्रीति पटेल ने ब्रिटेन के वीजा विभाग में कामकाज के चलन में बदलाव का वादा किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन की भारतीय मूल की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने वीजा विभाग में कामकाज के तौर-तरीके और कार्य-संस्कृति में बदलाव का वादा किया है। यह बदलाव विंडरश कांड से “ सीखे सबक“ के आधार पर होंगे।
देश की खबरें | स्कूल जब तक बंद हैं, तब तक छात्रों से फीस न लें: गुजरात सरकार ने गैर सहायताप्राप्त स्कूलों से कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात सरकार ने राज्य के स्व-वित्तपोषित स्कूलों को निर्देश दिया है कि कोविड-19 की वजह से वे जब तक वे बंद हैं, तब तक छात्रों से ट्यूशन फीस न लें।
देश की खबरें | उप सचिव के कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के बाद जयराम ठाकुर स्वयं से पृथक-वास में गए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उनके कार्यालय के एक उप सचिव के बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद वह अपनी पहल पर पृथक-वास में जा रहे हैं।
देश की खबरें | फिलहाल सबकी मौजूदगी में न्यायालय कक्ष में मुकदमों की सुनवाई संभव नहीं : शीर्ष अदालत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कोविड-19 महामारी से उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर फिलहाल न्यायालय कक्षों में सबकी उपस्थिति में मुकदमों की सुनवाई की संभावना से इनकार कर दिया। न्यायालय ने कहा कि सात सदस्यीय न्यायाधीशों की समिति चार सप्ताह बाद स्थिति की समीक्षा करेगी।
देश की खबरें | कोविड-19: देश में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 63.13 प्रतिशत हुई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में 24 घंटे में रिकॉर्ड 28,472 कोविड-19 संक्रमित रोगियों के स्वस्थ होने के बाद संक्रमण से मरीजों के उबरने की दर बुधवार को बढ़कर 63.13 प्रतिशत हो गयी, वहीं मृत्युदर कम होकर 2.41 प्रतिशत हो गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
खेल की खबरें | श्रबणी ने जमैका रेस में हिस्सा लिया, कोविड-19 के समय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली पहली भारतीय बनी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. शीर्ष धाविका श्रबणी नंदा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ जमैका रेस में भाग लेकर कोविड-19 महामारी के बीच प्रतियोगिता में भाग लेने वाली पहली भारतीय ट्रैक एवं फील्ड एथलीट बन गयीं।
खेल की खबरें | गांगुली ने प्रेरक की भूमिका निभायी, कोहली टीम को नये स्तर पर ले गये : लॉयड
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविड लॉयड ने बुधवार को कहा कि सौरव गांगुली भारतीय टीम के बदलाव लाने के लिये ‘उत्प्रेरक’ बने तो ‘बेपरवाह’ विराट कोहली उसे अगले स्तर तक ले गये।