देश की खबरें | उप सचिव के कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के बाद जयराम ठाकुर स्वयं से पृथक-वास में गए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उनके कार्यालय के एक उप सचिव के बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद वह अपनी पहल पर पृथक-वास में जा रहे हैं।
शिमला, 22 जुलाई हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उनके कार्यालय के एक उप सचिव के बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद वह अपनी पहल पर पृथक-वास में जा रहे हैं।
ठाकुर ने अपने कार्यालय से आवास के लिए निकलने से पहले संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रोटोकॉल के तहत मैं स्वयं से पृथक-वास में जा रहा हूं।’’
यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में महाराष्ट्र, उद्धव सरकार में मंत्री अब्दुल सत्तार पाए गए कोरोना पॉजिटिव.
ठाकुर ने इसके बादयहां ओकवर स्थित अपने सरकारी आवास में पृथक-वास में चले गये।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 जांच के लिए मुख्यमंत्री का नमूना जल्द लिया जाएगा।
ठाकुर ने कहा कि उप सचिव के सम्पर्क में आये अधिकारियों और मीडिया कर्मियों के नमूने प्रोटोकॉल के तहत जांच के लिए एकत्रित किये जाएंगे।
एक अधिकारी ने बताया कि इस बीच मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम अगले आदेश तक रद्द कर दिये गए हैं।
.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)