देश की खबरें | तेलंगाना सरकार ने गलवान घाटी झड़प में शहीद हुए कर्नल की पत्नी को डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना सरकार ने गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ पिछले महीने हिंसक झड़प में शहीद हुए कर्नल संतोष बाबू की पत्नी को बुधवार को डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किये जाने का पत्र सौंपा। साथ ही, उन्हें शहर में एक आवासीय भूखंड भी सौंपा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 22 जुलाई तेलंगाना सरकार ने गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ पिछले महीने हिंसक झड़प में शहीद हुए कर्नल संतोष बाबू की पत्नी को बुधवार को डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किये जाने का पत्र सौंपा। साथ ही, उन्हें शहर में एक आवासीय भूखंड भी सौंपा।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘राज्य सरकार ने भारत-चीन सीमा पर हाल ही में शहीद हुए कर्नल संतोष बाबू की पत्नी संतोषी को डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया है। ’’

यह भी पढ़े | कोरोना का कहर: मणिपुर में गुरुवार से 14 दिनों के लिए लगेगा पूरी तरह लॉकडाउन.

इसमें कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने बुधवार को प्रगति भवन में उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। ’’

विज्ञप्ति के मुताबिक राव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे संतोषी को हैदराबाद और इसके आसपास के इलाकों में ही नियुक्त करें। उन्होंने अपनी सचिव स्मिता सभरवाल को संतोषी की तब तक मदद करने को कहा, जब तक वह पूरा प्रशिक्षण नहीं प्राप्त कर लेती हैं।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी गुरुवार को मणिपुर जल परियोजना की रखेंगे आधारशिला: 22 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राव ने प्रगति भवन में संतोषी के परिवार के 20 सदस्यों के साथ दोपहर का भोजन भी किया।

प्रगति भवन मुख्यमंत्री का अस्थायी कार्यालय-सह- आधिकारिक आवास है।

राव ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार हमेशा ही कर्नल संतोष बाबू के परिवार के साथ खड़ी रहेगी।

इससे पहले, हैदराबाद जिलाधिकारी स्वेता मोहंती और सत्तारूढ़ टीआरएस विधायक जी किशोर कुमार ने संतोषी को पॉश बंजारा हिल में 711 यार्ड वर्ग का भूखंड आवंटन से जुड़ा दस्तावेज भी सौंपा।

संतोषी ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को मदद के लिये धन्यवाद दिया।

उल्लेखनीय है कि 39 वर्षीय कर्नल भारतीय थल सेना के उन 20 कर्मियों में शामिल थे, जो 15 जून को पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में शहीद हो गये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\