देश की खबरें | भाजपा सरकार के खुद ही गिर जाने का गलत अनुमान लगाकर पछता रही है कांग्रेस :कुमारस्वामी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कहा कि उनकी पार्टी जनता दल (सेकुलर) निकट भविष्य में सत्तारूढ़ भाजपा को ‘अस्थिर’ नहीं कर सकती और उनकी पूर्ववर्ती गठबंधन सहयोगी कांग्रेस इस गलत आकलन के लिए अब पछता रही है कि भाजपा नीत राज्य सरकार खुद ही गिर जाएगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 22 जुलाई कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कहा कि उनकी पार्टी जनता दल (सेकुलर) निकट भविष्य में सत्तारूढ़ भाजपा को ‘अस्थिर’ नहीं कर सकती और उनकी पूर्ववर्ती गठबंधन सहयोगी कांग्रेस इस गलत आकलन के लिए अब पछता रही है कि भाजपा नीत राज्य सरकार खुद ही गिर जाएगी।

जद(एस) नेता ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस नेताओं ने यह झूठी उम्मीद कर रखी थी कि बी एस येदियुरप्पा नीत भाजपा सरकार केवल छह महीने सत्ता में रह पाएगी और फिर खुद ही गिर जाएगी।

यह भी पढ़े | कोरोना का कहर: मणिपुर में गुरुवार से 14 दिनों के लिए लगेगा पूरी तरह लॉकडाउन.

कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘यह उनका (कांग्रेस नेताओं का) आकलन था, अब उन्हें पछतावा हो रहा है। उन्होंने सोचा था कि सरकार छह महीने में गिर जाएगी और कांग्रेस वापस आ जाएगी। अब ऐसी स्थिति नहीं है।’’

कुमारस्वामी राज्य में पिछली कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन सरकार के गिरने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया समेत कुछ कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदार ठहराते रहे हैं।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी गुरुवार को मणिपुर जल परियोजना की रखेंगे आधारशिला: 22 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा में आंतरिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन वह ऐसी पार्टी नहीं है जो इतनी आसानी से सत्ता जाने देगी।

कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘आप पार्टी कार्यकर्ता जनता के लिए काम करने के लिहाज से हर तरह के प्रयास कर रहे हैं। अब भी जन-हितैषी सरकार बनाने के लिए समय है। हम निकट भविष्य में भाजपा सरकार को अस्थिर नहीं कर सकते।’’

इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि अतीत को याद करने से कोई फायदा नहीं, वो अध्याय अब समाप्त हो चुका है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘गठबंधन सरकार को गिरे हुए एक साल से अधिक वक्त गुजर गया। भाजपा सरकार एक साल पूरा करने जा रही है। हम भाजपा सरकार के बारे में बोलेंगे, ना कि कुमारस्वामी के बारे में।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास