India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Prediction: अहम मुकाबले में जिम्बाब्वे को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगा भारत, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी
भारत बनाम जिम्बाब्वे (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team, ICC Men's T20 World Cup 2026 48th Match Winner Prediction: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 48वां मुकाबला आज यानी 26 फरवरी को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. सुपर-8 के ग्रुप-1 का यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होने वाला है. भारत की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद है, जबकि जिम्बाब्वे सबसे निचले स्थान पर है. यह सुपर-8 चरण में ग्रुप-1 का मुकाबला होगा. दोनों ही टीमों के इस चरण में अपने-अपने पहले मुकाबलों में करारी हार झेलनी पड़ी है. ऐसे में सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों ही टीमें जीत दर्ज करने का प्रयास करेगी. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि जिम्बाब्वे की कमान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Weather Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

भारत को अपने पिछले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि टीम के लिए सूर्यकुमार यादव 180 रन के साथ सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं, जबकि वरुण चक्रवर्ती 10 विकेट लेकर गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा रहे हैं. टीम की बल्लेबाजी में हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह और तिलक वर्मा जैसे मैच विनर मौजूद हैं.

दूसरी ओर जिम्बाब्वे को अपने पिछले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 107 रन से हार झेलनी पड़ी थी. टीम के लिए ब्रायन बेनेट 180 रन बना चुके हैं, जबकि ब्लेसिंग मुजारबानी 11 विकेट लेकर गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई कर रहे हैं. टीम के पास सिकंदर रजा, रयान बर्ल और रिचर्ड नगरावा जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं.

भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs ZIM T20I Head To Head Record)

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 13 मुकाबले खेले गए हैं. भारत ने 10 मैच जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे को तीन मुकाबलों में जीत मिली है. टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला हुआ है, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी.

ये टीम मार सकती है बाजी (IND vs ZIM Match Winner Prediction)

मौजूदा फॉर्म, मजबूत बल्लेबाजी और अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण को देखते हुए भारत का पलड़ा काफी भारी नजर आता है. चेन्नई की स्पिन फ्रेंडली पिच पर भारत के पास वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल जैसे प्रभावी स्पिनर मौजूद हैं, जो जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकते हैं. हालांकि जिम्बाब्वे के पास सिकंदर रजा और ब्लेसिंग मुजारबानी जैसे खिलाड़ी हैं, जो अच्छा प्रदर्शन कर मुकाबले को रोमांचक बना सकते हैं.

भारत की जीत की संभावना: 70%

जिम्बाब्वे की जीत की संभावना: 30%

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs ZIM 48th Match Playing Prediction)

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

जिम्बाब्वे: तादीवानाशे मरुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुन्योंगा, ब्रैड इवांस, ग्रेम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजारबानी, रिचर्ड नगरावा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, डायोन मायर्स.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.