एजेंसी न्यूज
जरुरी जानकारी | प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 42 करोड़ से अधिक गरीबों को मिले 68,820 करोड़ रुपये
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि कोविड- 19 संकट से गरीबों और वंचितों की सुरक्षा के लिये शुरू की गई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेवाई) के तहत 42 करोड़ से अधिक गरीबों को 68,820 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई है।
देश की खबरें | गहलोत ने अगले एक महीने के सभी व्यक्तिगत मुलाकात कार्यक्रम स्थगित किए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अगले एक महीने तक किसी से भी व्यक्तिगत रूप से मुलाकात नहीं करने का फैसला किया है। गहलोत के एक महीने के सभी मुलाकात कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।
देश की खबरें | प्रकाशक ने आसाराम को दोषी करार दिए जाने संबंधी पुस्तक के प्रकाशन पर लगी रोक हटाने का अनुरोध किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रकाशक हार्परकोलिंस ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में अर्जी देकर आसाराम से जुड़ी किताब ‘‘गनिंग फॉर द गॉडमैन : द ट्रू स्टोरी बिहाइंड आसाराम बापूज कंविक्शन’’ के प्रकाशन पर लगी अंतरिम रोक को हटाने का अनुरोध किया।
देश की खबरें | भालों से लैस चीनी सैनिकों की भारतीय ठिकाने के पास आने की कोशिश, 45 साल बाद एलएसी पर चली गोली
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने मंगलवार को कहा कि छड़, भाले और रॉड आदि से लैस चीनी सैनिकों ने पूर्वी लद्दाख में रेजांग-ला रिज लाइन के मुखपारी क्षेत्र स्थित एक भारतीय ठिकाने की ओर सोमवार शाम आक्रामक तरीके से बढ़ने का प्रयास किया तथा हवा में गोलियां चलाईं। सीमा पर जारी तनाव के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर 45 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब आग्नेयास्त्रों का इस्तेमाल किया गया है।
जरुरी जानकारी | मंत्रिमंडल में श्रम सुधारों पर चर्चा, तीन संहिताओं को मानसून सत्र में पारित कराने पर होगा जोर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. समझा जाता है कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने श्रम सुधारों पर मंगलवार को विस्तृत चर्चा की और इस संबंध में लोकसभा में लंबित तीन श्रम सुधार संहिताओं को संसद के मानसून सत्र में पारित कराने को लेकर सलाह मशविरा किया। संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है।
देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में दो के अलावा शेष जिलों में उच्च गति की इंटरनेट सेवा नहीं होगी बहाल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर प्रशासन ने मंगलवार को गांदरबल और उधमपुर जिलों को छोड़कर बाकी हिस्सों में सुरक्षा का हवाला देते हुए 4 जी मोबाइट इंटरनेट सुविधा नहीं शुरू करने का निर्णय लिया ।
देश की खबरें | कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,866 नए मामले, 146 और मरीजों की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,866 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 146 और मरीजों की मौत हो गई।
देश की खबरें | विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने ‘पड़ोस प्रथम’ नीति के बारे में संसदीय समिति को जानकारी दी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने विदेश मामलों पर संसद की स्थायी समिति को मंगलवार को ‘पड़ोस प्रथम’ नीति के तहत आने वाले राष्ट्रों से देश के रिश्तों के बारे में जानकारी दी।
जरुरी जानकारी | अशोक लीलैंड के मानद चेयरमैन आर. जे. साहनी का 89 वर्ष की आयु में निधन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड के मानद चेयरमैन आर. जे. साहनी का मंगलवार को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे।
विदेश की खबरें | ब्रेक्जिट बाद व्यापार समझौते के लिए लंदन में वार्ता शुरू
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रेक्जिट बाद व्यापार समझौते को मूर्त रूप देने के लिए यूरोपीय संघ और ब्रिटेन के बीच लंदन में मंगलवार को वार्ता का नवीनतम दौर शुरू हुआ।
देश की खबरें | अदालत ने असम गण परिषद के अध्यक्ष के निर्वाचन पर रोक लगाई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम की राजधानी गुवाहाटी की एक अदालत ने राजनीतिक दल एजीपी के अध्यक्ष अतुल बोरा के चुनाव और अदालत के यथास्थिति बरकरार रखने के आदेश का ''उल्लंघन'' कर 27 अगस्त को बुलाई गई पार्टी की आम सभा में पारित किये गए सभी प्रस्तावों पर रोक लगा दी है।
देश की खबरें | फेसबुक पर दोस्त बन महिला ने सेवानिवृत फौजी से ठगे आठ लाख रूपये
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फेसबुक पर दोस्त बनी कथित अमेरिकी महिला ने एक सेवानिवृत्त फौजी को उसकी आर्थिक सहायता का झांसा देकर करीब आठ लाख रुपए का चूना लगा दिया।
जरुरी जानकारी | सरकार आईआरसीटीसी में बिक्री पेशकश के जरिये 15 से 20 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार की योजना आईआरसीटीसी में बिक्री पेशकश के जरिये अपनी 15 से 20 प्रतिशत हिस्सेदारी को बेचने की है।
विदेश की खबरें | एससीओ बैठक में शामिल होने के लिये रूस पहुंचे जयशंकर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिये रूस के चार दिनों के दौरे पर मंगलवार को यहां पहुंच गये।
विदेश की खबरें | ब्रेक्जिट बाद वार्ता में गतिरोध के लिए ईयू-ब्रिटेन ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन ने जहां यूरोपीय संघ (ईयू) से चर्चा में ‘‘अधिक वास्तविकता’’ का प्रदर्शन करने को कहा, वहीं 27 देशों वाले संघ ने कहा कि वह एक ‘‘विश्व शक्ति’’ है।
विदेश की खबरें | म्यांमार सेना छोड़ने वाले सैनिकों ने अत्याचारों की पुष्टि की: मानवाधिकार समूह
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह टिप्पणी बौद्ध-बहुल म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ सेना द्वारा निर्देशित नरसंहार, बलात्कार और अन्य अपराधों में संलिप्तता की सैनिकों द्वारा पहली सार्वजनिक स्वीकारोक्ति प्रतीत होती है।
देश की खबरें | आईएसआईएस के दो सदस्यों ने अदालत के समक्ष अपराध स्वीकार किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लक्ष्य से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए मुसलमान युवकों को भर्ती करके देश में आतंकवादी संगठन आईएसआईएस का बेस स्थापित करने का आपराधिक षड्यंत्र रचने के मामले में ‘‘पश्चाताप से भरे’’ दो युवकों ने दिल्ली की एक अदालत में अपना गुनाह कबूला।
देश की खबरें | गोड्डा में युवा साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीडीह पंचायत में महर्षि मेंही संतसेवी आश्रम में सोमवार एवं मंगलवार की मध्य रात्रि पांच अपराधियों ने प्रवचन के लिए बाहर से आयी एक युवा साध्वी के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।
जरुरी जानकारी | वोडाफोन आइडिया के प्रबंध निदेशक, सीईओ को तीन साल तक कोई पारिश्रमिक नहीं
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वोडाफोन आइडिया लिमिटेड में लागत कटौती की कैंची चलने की संभावना है। कंपनी के एक प्रस्ताव के मुताबिक उसके प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राजीव ठक्कर को उनके मौजूदा तीन साल के कार्यकाल के लिए कोई पारिश्रमिक नहीं दिया जाएगा।
देश की खबरें | भारतीय स्टेट बैंक से 39 लाख रुपये लेकर गई एटीएम नकदी वैन गायब
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के सीधी में भारतीय स्टेट बैंक से 39 लाख रुपये लेकर एटीएम में नोट डालने गई सीएमएस कंपनी की नकदी वैन सोमवार शाम से गायब है।