विदेश की खबरें | ब्रेक्जिट बाद वार्ता में गतिरोध के लिए ईयू-ब्रिटेन ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन ने जहां यूरोपीय संघ (ईयू) से चर्चा में ‘‘अधिक वास्तविकता’’ का प्रदर्शन करने को कहा, वहीं 27 देशों वाले संघ ने कहा कि वह एक ‘‘विश्व शक्ति’’ है।
ब्रिटेन ने जहां यूरोपीय संघ (ईयू) से चर्चा में ‘‘अधिक वास्तविकता’’ का प्रदर्शन करने को कहा, वहीं 27 देशों वाले संघ ने कहा कि वह एक ‘‘विश्व शक्ति’’ है।
वार्ता का नवीनतम दौर निराशा के बीच मंगलवार को लंदन में शुरू हुआ। इस बात को लेकर चिंता जताई जा रही है कि ब्रिटेन सरकार 31 जनवरी को ईयू से अलग होने से पहले की गई प्रतिबद्धताओं से हटकर अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने जा रही है।
यह भी पढ़े | Pakistan: पाकिस्तान में संगमरमर की खदान ढहने से 19 की मौत,.
ब्रिटिश सरकार के मुख्य वार्ताकार डेविड फ्रॉस्ट ने कहा कि ईयू को स्वतंत्र देश के रूप में ब्रिटेन के स्तर के बारे में ‘‘अधिक वास्तविकता’’ का प्रदर्शन करना चाहिए।
वहीं, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने कहा कि संघ अपनी मांगों पर झुकने को तैयार नहीं है।
यह भी पढ़े | California Wildfire: कैलिफ़ोर्निया की जंगली आग का तांडव, राख तेज़ हवाओं के साथ उड़कर लॉस एंजेल्स तक पहुंची.
उन्होंने ब्रसेल्स आर्थिक फोरम में मंगलवार को कहा, ‘‘हम न सिर्फ अपने नागरिकों को, बल्कि शेष विश्व के लिए भी एक संदेश भेज रहे हैं कि यूरोप एक विश्व शक्ति है और हम अपने हितों की रक्षा करने को तैयार हैं।’’
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)