विदेश की खबरें | म्यांमार सेना छोड़ने वाले सैनिकों ने अत्याचारों की पुष्टि की: मानवाधिकार समूह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह टिप्पणी बौद्ध-बहुल म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ सेना द्वारा निर्देशित नरसंहार, बलात्कार और अन्य अपराधों में संलिप्तता की सैनिकों द्वारा पहली सार्वजनिक स्वीकारोक्ति प्रतीत होती है।
यह टिप्पणी बौद्ध-बहुल म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ सेना द्वारा निर्देशित नरसंहार, बलात्कार और अन्य अपराधों में संलिप्तता की सैनिकों द्वारा पहली सार्वजनिक स्वीकारोक्ति प्रतीत होती है।
रखाइन प्रांत में रोहिंग्या विद्रोहियों के खिलाफ म्यांमार की सेना के अभियान से बचने के लिए अगस्त 2017 के बाद से 700,000 से अधिक रोहिंग्या म्यांमार से भागकर पड़ोसी देश बांग्लादेश चले गए हैं।
यह भी पढ़े | Pakistan: पाकिस्तान में संगमरमर की खदान ढहने से 19 की मौत,.
म्यांमार की सरकार ने इन आरोपों से इनकार किया है कि सुरक्षा बलों ने सामूहिक बलात्कार और हत्याएं कीं और हजारों घर जला दिये।
म्यांमार पर ध्यान केंद्रित करने वाले समूह ‘फोर्टिफाई राइट्स’ ने कहा कि पिछले महीने दो सैनिक देश छोड़कर भाग गए और माना जाता है कि वे नीदरलैंड में अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) की हिरासत में हैं, जो रोहिंग्या के खिलाफ हिंसा की जांच कर रहा है।
यह भी पढ़े | California Wildfire: कैलिफ़ोर्निया की जंगली आग का तांडव, राख तेज़ हवाओं के साथ उड़कर लॉस एंजेल्स तक पहुंची.
दोनों सैनिकों के बारे में पूछे जाने पर आईसीसी के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा, ‘‘हमारे पास कोई भी नया व्यक्ति हिरासत में नहीं है।’’
‘फोर्टिफाई राइट्स’ ने एक बयान में कहा, ‘‘दो व्यक्तियों ने अलग-अलग किये गए दावे में कहा है कि उन्होंने वरिष्ठ कमांडरों के उन आदेशों पर कार्य किया जिसमें उन्हें ‘सभी (रोहिंग्या) का विनाश करने, जो भी दिखे उसे गोली मारने और विशिष्ट क्षेत्रों में सभी रोहिंग्या को मार डालने को कहा गया था।’’
‘एसोसिएटेड प्रेस’ ने उक्त वीडियो नहीं देखे हैं और इसलिए ‘फोर्टिफाई राइट्स’ द्वारा जारी दो सैनिकों की गवाही की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सकता।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)