देश की खबरें | भारतीय स्टेट बैंक से 39 लाख रुपये लेकर गई एटीएम नकदी वैन गायब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के सीधी में भारतीय स्टेट बैंक से 39 लाख रुपये लेकर एटीएम में नोट डालने गई सीएमएस कंपनी की नकदी वैन सोमवार शाम से गायब है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

सीधी (मध्यप्रदेश), आठ सितंबर मध्य प्रदेश के सीधी में भारतीय स्टेट बैंक से 39 लाख रुपये लेकर एटीएम में नोट डालने गई सीएमएस कंपनी की नकदी वैन सोमवार शाम से गायब है।

भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक द्वारा नकदी वैन के गायब होने की मौखिक सूचना सोमवार को ही कोतवाली पुलिस सीधी को दे दी गई थी। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने जिले के समस्त थानों में नाकेबंदी व सीमावर्ती जिलों को घटना की सूचना दे दी।

यह भी पढ़े | Delhi: सीएम अरविंद केजरीवाल का ऐलान, दिल्ली में कोरोना टेस्ट के लिए अब डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन की नहीं होगी जरूरत.

नगर निरीक्षक कोतवाली अरुण पाण्डेय ने मंगलवार को बताया, ‘‘आज बैंक से लिखित आवेदन मिलने के बाद इसकी विवेचना की जा रही है तथा सभी संभावित जगहों पर पुलिस दल भेज दिया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सीधी जिले के सभी बैंक एटीएम में नकदी डालने का ठेका सीएमएस कंपनी के पास है। नकदी वैन कल शाम भारतीय स्टेट बैंक से 39 लाख रुपये लेकर निकली थी। इसके बावजूद जब एटीएम में नकदी नहीं होने की शिकायत मिली तो प्रबंधन ने वैन की खोज खबर शुरू की, जो लापता मिली।’’

यह भी पढ़े | Fire in SSG Hospital: गुजरात के एसएसजी अस्पताल के कोरोना वार्ड में लगी आग, सभी मरीज सुरक्षित.

पाण्डेय ने बताया कि इस नकदी वैन में सीएमएस कंपनी के तीन कर्मचारी थे। इनमें वैन चालक के अलावा, एक सुरक्षाकर्मी और एक तकनीकी कर्मचारी था।

उन्होंने कहा कि अब तक ना तो नकदी वैन का पता चला है और नाहीं इन कर्मचारियों का। उन्होंने कहा कि अब तक इस मामले में किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले ने बताया, ‘‘मामले में पुलिस तहकीकात कर रही है। किसी निष्कर्ष पर पहुंचते ही मीडिया को जानकारी दी जायेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\