जरुरी जानकारी | मंत्रिमंडल में श्रम सुधारों पर चर्चा, तीन संहिताओं को मानसून सत्र में पारित कराने पर होगा जोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. समझा जाता है कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने श्रम सुधारों पर मंगलवार को विस्तृत चर्चा की और इस संबंध में लोकसभा में लंबित तीन श्रम सुधार संहिताओं को संसद के मानसून सत्र में पारित कराने को लेकर सलाह मशविरा किया। संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है।

नयी दिल्ली, आठ सितंबर समझा जाता है कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने श्रम सुधारों पर मंगलवार को विस्तृत चर्चा की और इस संबंध में लोकसभा में लंबित तीन श्रम सुधार संहिताओं को संसद के मानसून सत्र में पारित कराने को लेकर सलाह मशविरा किया। संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है।

एक सूत्र ने यह जानकारी देते हुये कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की मंगलवार शाम को बैठक हुई जिसमें श्रम क्षेत्र के सुधारों को लेकर गहन चर्चा हुई। सरकार चाहती है कि लोकसभा में लंबित श्रम सुधारों से जुड़ी शेष तीन संहिताओं को भी आगे बढ़ाया जाये और उन्हें पारित कराया जाये।’’

यह भी पढ़े | Dr Tsering Landol: लद्दाख की पहली महिला डॉक्टर, माइनस 35 डिग्री तापमान में करती थीं मरीजों की सेवा.

श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने इस माह की शुरुआत में कहा था कि औद्योगिक संबंध, सामाजिक सुरक्षा और कार्यस्थल सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर तैयार की गईं प्रस्तावित तीन श्रम संहितायें संसद के मानसून सत्र में पटल पर रखी जायेंगी। गंगवार ने फिक्की के एक सम्मेलन में यह कहा था।

श्रम मंत्री ने उद्योग मंडल फिक्की के सदस्यों को भी श्रम संहिता को लेकर अपने सुझाव तैयार करने को भी कहा। उन्होंने उद्योगपतियों को विशेषकर ‘वेतन’ संहिता के मामले में नियमों को लेकर अपने सुझाव तैयार करने और उन्हें मंत्रालय को भेजने को कहा।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: डॉक्टर कफील खान कांग्रेस के करीब, पार्टी में हो सकते हैं शामिल.

वेतन संहिता को पिछले साल संसद से मंजूरी मिल गई है। इस कानून के तहत नियमों का मसौदा जरूरी सुझाव और टिप्पणियों के लिये जारी किया गया है। नियमों के अधिसूचित होने के साथ ही यह कानून अमल में आ जायेगा। शेष तीन संहितायें पिछले साल लोकसभा में पेश कर दी गईं थी, उसके बाद उन्हें गहन जांच पड़ताल के लिये संसद की श्रम संबंधी स्थायी समिति के पास भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\