देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में दो के अलावा शेष जिलों में उच्च गति की इंटरनेट सेवा नहीं होगी बहाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर प्रशासन ने मंगलवार को गांदरबल और उधमपुर जिलों को छोड़कर बाकी हिस्सों में सुरक्षा का हवाला देते हुए 4 जी मोबाइट इंटरनेट सुविधा नहीं शुरू करने का निर्णय लिया ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, आठ सितंबर जम्मू कश्मीर प्रशासन ने मंगलवार को गांदरबल और उधमपुर जिलों को छोड़कर बाकी हिस्सों में सुरक्षा का हवाला देते हुए 4 जी मोबाइट इंटरनेट सुविधा नहीं शुरू करने का निर्णय लिया ।

हालांकि, उसने कहा कि 16 अगस्त को कश्मीर के गांदरबल और जम्मू के उधमपुर जिलों में प्रायोगिक आधार पर बहाल की गयी उच्च गति की इंटरनेट सुविधा इस माह के आखिर तक जारी रहेगी क्योंकि उसके दुरुपयोग की कोई खबर नहीं आयी है।

यह भी पढ़े | Schools Partially Reopen From September 21: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कक्षा 9-12 के छात्रों के लिए जारी की एसओपी, जानिए पूरा दिशानिर्देश.

मंगलवार शाम को जारी आदेश में गृह विभाग में प्रधान सचिव शालीन काबरा ने बताया कि स्थिति की ताजा समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया है।

आदेश में कहा गया है कि कानून लागू करने वाली एजेंसियों ने इस बात की पक्की सूचना दी है कि आतंकी गिरोह भोले-भाले युवकों की भावनाएं भड़काने और उन्हें बहला-फुसलाकर आतंकवादी संगठनों में शामिल करने की निरंतर कोशिश कर रहे हैं और ‘‘अव्यवस्था फैलाने के लिए उच्च गति की डाटा सेवाओं के संभावित दुरूपयोग का भी संकेत मिला है।’’

यह भी पढ़े | Maharashtra COVID-19 Update: कोरोना की चपेट में महाराष्ट्र, 20131 नए मरीज पाए जाने के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,43,772 हुई.

एजेंसियों ने यह भी आशंका प्रकट की कि उच्च गति की डाटा सेवाओं का दुरुपयोग आतंकवादियों को घुसपैठ में मदद करने के लिए किया जा सकता है।

आदेश के अनुसार गांदरबल और उधमपुर को छोड़कर बाकी 18 जिलों में 2 जी इंटरनेट सुविधा होगी।

केंद्र सरकार द्वारा पिछले साल पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर के विशेष राज्य के दर्जे को समाप्त करने और उसे दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने की घोषणा करने के बाद जम्मू कश्मीर में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी थी। हालांकि, इस साल 25 जनवरी को 2 जी मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज