देश की खबरें | अदालत ने असम गण परिषद के अध्यक्ष के निर्वाचन पर रोक लगाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम की राजधानी गुवाहाटी की एक अदालत ने राजनीतिक दल एजीपी के अध्यक्ष अतुल बोरा के चुनाव और अदालत के यथास्थिति बरकरार रखने के आदेश का ''उल्लंघन'' कर 27 अगस्त को बुलाई गई पार्टी की आम सभा में पारित किये गए सभी प्रस्तावों पर रोक लगा दी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, आठ सितंबर असम की राजधानी गुवाहाटी की एक अदालत ने राजनीतिक दल एजीपी के अध्यक्ष अतुल बोरा के चुनाव और अदालत के यथास्थिति बरकरार रखने के आदेश का ''उल्लंघन'' कर 27 अगस्त को बुलाई गई पार्टी की आम सभा में पारित किये गए सभी प्रस्तावों पर रोक लगा दी है।

असम गण परिषद (एजीपी) राज्य में पहली भाजपा नीत सरकार में साझेदार है और इसके अध्यक्ष अतुल बोरा मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के मंत्रिमंडल में कृषि मंत्री हैं।

यह भी पढ़े | Maharashtra COVID-19 Update: कोरोना की चपेट में महाराष्ट्र, 20131 नए मरीज पाए जाने के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,43,772 हुई.

कामरूप मेट्रोपॉलिटन की जिला एवं सत्र अदालत में दीवानी न्यायाधीश (सीनियर डिविजन) शक्ति शर्मा ने एजीपी की गुवाहाटी नगर कमेटी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि जनसभा करना ‘‘व्यादेश (इनजंक्शन)'' का उल्लंघन है।

न्यायाधीश ने पांच सितंबर के अपने आदेश में कहा, ''व्यादेश का उल्लंघन कर किया गया कोई भी कार्य कानून की नजर में सही नहीं है। लिहाजा, यह लागू नहीं होगा।''

यह भी पढ़े | Delhi: सीएम अरविंद केजरीवाल का ऐलान, दिल्ली में कोरोना टेस्ट के लिए अब डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन की नहीं होगी जरूरत.

न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा, ''मेरे विचार से बचाव पक्ष को न्यायहित में 27.08.20 को अपनी बैठक में पारित प्रस्तावों पर अमल करने से परहेज करना चाहिये।''

अदालत ने 26 अगस्त को एजीपी को अगले दिन होने वाली पार्टी की 'केन्द्रीय साधारण परिषद' की बैठक नहीं कर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था। अदालत ने कहा था कि ऐसा करना पार्टी के संविधान और कोविड-19 दिशा-निर्देशों का उल्लंघन होगा।

अदालत ने इस मामले की सुनवाई 19 नवंबर तक स्थगित कर दी थी।

हालांकि, एजीपी ने अदालत के आदेश का उल्लंघन करते हुए बैठक की। पार्टी ने कहा था कि उसे आदेश की प्रति नहीं मिली है।

बैठक में पार्टी के सभी मौजूदा पदाधिकारियों को दोबारा निर्विरोध चुन लिया गया था, जिनमें अध्यक्ष के तौर पर अतुल बोरा का दोबारा चुनाव शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\