एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | कोविड-19 के मद्देनजर सिर्फ एक दिन का होगा मध्यप्रदेश विधानसभा का सत्र
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र अगले सप्ताह होने वाले प्रदेश विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र की अवधि घटाकर मात्र एक दिन कर दी गयी है।
Lok Sabha passes Bill reducing MPs' salary By 30%: लोकसभा से सांसदों की 30 फीसदी वेतन कटौती वाला बिल पास
Bhashaलोकसभा ने सांसदों के वेतन में एक वर्ष के लिये 30 प्रतिशत कटौती करने के प्रावधान वाले एक विधेयक को मंगलवार को मंजूरी दे दी. इस धनराशि का उपयोग कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति से मुकाबले के लिये किया जायेगा. निचले सदन में संक्षिप्त चर्चा के बाद संसद सदस्य वेतन, भत्ता एवं पेशन संशोधन विधेयक 2020 को धवनिमत से मंजूरी दे दी गयी। यह विधेयक इससे संबंधित संसद सदस्य वेतन, भत्ता एवं पेशन अध्यादेश 2020 के स्थान पर लाया गया है. इसके माध्यम से संसद सदस्यों के वेतन, भत्ता एवं पेशन अधिनियम 1954 में संशोधन किया गया है. कोरोना वायरस महामारी के बीच इस अध्यादेश को 6 अप्रैल को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली थी और यह 7 अप्रैल को लागू हुआ था.
देश की खबरें | पहली किसान रेल 19 सितंबर से कर्नाटक से चलेगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरू और दिल्ली के बीच पहली ‘किसान रेल’ कर्नाटक से 19 सितंबर से लेकर 19 अक्टूबर तक चलेगी। दक्षिण पश्चिम रेलवे ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
जरुरी जानकारी | शेयर बाजारों में तेजी; सेंसेक्स 288 अंक मजबूत, बैंक, वित्तीय कंपनियों के शेयर चमके
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच बैंक और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बीएसई सेंसेक्स में मंगलवार को 288 अंक की तेजी दर्ज की गई।
Palwal-Sonipat Rail Project: मोदी सरकार ने पलवल-सोनीपत रेल परियोजना को दी मंजूरी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सरकार ने मंगलवार को पलवल से सोनीपत तक महत्वपूर्ण हरियाणा ऑर्बिटल रेल गलियारा परियोजना को मंजूरी दे दी जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रेल नेटवर्क पर बोझ कम करेगी और राज्य के अन्य हिस्सों को भी जोड़ेगी।
देश की खबरें | ड्रग मामला: सीसीबी ने बेंगलुरु में पूर्व मंत्री के बेटे के बंगले पर छापा मारा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में कन्नड़ फिल्म कलाकारों समेत बड़ी हस्तियों से जुड़े ड्रग मामले की जांच कर रही बेंगलुरु की केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने मंगलवार को पूर्व मंत्री और दिवंगत जीवाराज अल्वा के पुत्र आदित्य अल्वा के बंगले पर छापा मारा।
देश की खबरें | कोलकाता मेट्रो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए नियमों में दी ढील
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता मेट्रो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए मंगलवार को नियमों में ढील देते हुए भीड़भाड़ वाले घंटों को छोड़कर अन्य समय में ई-पास के बिना ट्रेन में चढ़ने की अनुमति दी।
देश की खबरें | पहला कदम आईलीग में जगह बनाना: येन लॉ
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मोहम्मडन स्पोर्टिंग के कोच येन लॉ ने मंगलवार को कहा कि तीसरे डिविजन में छह सत्र बिताने के बाद क्लब का पहला कदम आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करना होगा।
देश की खबरें | नीतीश ने बिहार में परियोजनाओं के उद्घाटन, शिलान्यास के प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नमामि गंगे और अमृत मिशन के तहत प्रदेश में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।
जरुरी जानकारी | बैंकों की डॉलर लिवाली से रुपया 16 पैसे टूटकर 73.64 प्रति डॉलर पर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बैंकों और आयातकों की डॉलर लिवाली से मंगलवार को रुपये ने शुरुआती लाभ गंवा दिया और यह 16 पैसे के नुकसान के साथ 73.64 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
देश की खबरें | गुजरात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्य प्रवक्ता कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल मंगलवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हो गए और बुधवार को उनको अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।
Alexei Navalny: रूस के विपक्षी नेता नेवलनी ने Instagram पर अपना फोटो डालकर, कहा- सांस ले सकता हूं
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ अभिवादन, मैं नेवलनी हूं। मुझे आप (सभी) की बहुत याद आ रही है। अब भी मैं काफी कुछ तो नहीं कर सकता लेकिन कल मैं पूरे दिन खुद से सांस ले पाया। ’’
देश की खबरें | अप्रैल 2016 से मार्च 2020 के दौरान 1,600 भारतीय कंपनियों को मिला चीन से एक अरब डॉलर का एफडीआई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश की 1,600 से भी अधिक भारतीय कंपनियों को अप्रैल 2016 से मार्च 2020 के दौरान चीन से एक अरब डालर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्राप्त हुआ है। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।
देश की खबरें | कृषि संबंधी विधेयकों को लेकर शिअद नेताओं ने की नड्डा से मुलाकात
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेताओं ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से दिल्ली में मुलाकात की और उनसे आग्रह किया कि केंद्र सरकार को कृषि से संबंधित तीन विधेयकों पर किसानों की चिंताओं का निराकरण करना चाहिए। उन्होंने प्रस्तावित कानून को संसदीय समिति को भेजा जाना चाहिए।
देश की खबरें | गुजरात: एक मंत्री और एक विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात सरकार में एक मंत्री और भाजपा के एक विधायक ने मंगलवार को कहा कि उनकी जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।
देश की खबरें | केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तर्ज पर काम करेगा नवगठित उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य के नवगठित उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल को अपने काम में बाधा डालने, उसकी टीम पर हमला करने या हमले की धमकी देने या क्षति पहुंचाने की अन्य कोई कार्रवाई करने वाले व्यक्ति को मजिस्ट्रेट के आदेश और वारंट के बिना भी गिरफ्तार करने का अधिकार प्राप्त होगा।
देश की खबरें | हर्षवर्धन ने कोविड-19 के खिलाफ जंग के लिए मोदी को सराहा, राज्यों व स्वास्थ्यकर्मियों को नहीं: डेरेक
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओब्रायन ने मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को यह कहते हुए आड़े हाथों लिया कि सरकार द्वारा उठाये गये कदमों के बारे में राज्यसभा में दिए अपने बयान के दौरान उन्होंने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए न तो राज्यों की सराहना की और न ही स्वास्थ्यकर्मियों की। उन्होंने कोरोना योद्धाओं तक को श्रद्धांजलि नहीं दी।
देश की खबरें | जामनगर के आयुर्वेद संस्थानों को राष्ट्रीय महत्व का संस्थान बनाने के लिए विधेयक रास में पेश
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आयुर्वेद के क्षेत्र में शोध एवं मौजूदा चुनौतियों के मद्देनजर इसे प्रासंगिक बनाने के मकसद से जामनगर स्थित आयुर्वेद संस्थानों को मिलाकर राष्ट्रीय महत्व के एक संस्थान का दर्जा देने के लिए मंगलवार को एक विधेयक राज्य सभा में पेश किया गया।
देश की खबरें | राज्यपाल से मिला पूर्व नौसैनिक, कहा: अब से भाजपा-आरएसएस के साथ
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हाल ही में शिवसेना के कार्यकर्ताओं के हमले के शिकार हुए पूर्व नौसैनिक मदन शर्मा ने मंगलवार को कहा कि वह अब से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ जायेंगे।
देश की खबरें | न्यायालय ने सुदर्शन टीवी के कार्यक्रम ‘बिन्दास बोल’ की दो कड़ियों के प्रसारण पर लगाई रोक
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने सुदर्शन टीवी के कार्यक्रम ‘बिन्दास बोल’ की दो कड़ियों के प्रसारण पर मंगलवार को रोक लगा दी। इन कड़ियों का प्रसारण आज और कल होना था। न्यायालय ने कहा कि पहली नजर में ये मुस्लिम समुदाय को बदनाम करने वाले प्रतीत होते हैं।