जरुरी जानकारी | शेयर बाजारों में तेजी; सेंसेक्स 288 अंक मजबूत, बैंक, वित्तीय कंपनियों के शेयर चमके

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच बैंक और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बीएसई सेंसेक्स में मंगलवार को 288 अंक की तेजी दर्ज की गई।

मुंबई, 15 सितंबर वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच बैंक और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बीएसई सेंसेक्स में मंगलवार को 288 अंक की तेजी दर्ज की गई।

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स शुरूआती उतार-चढ़ाव से बाहर निकलते हुए अंत में 287.72 अंक यानी 0.74 प्रतिशत मजबूत होकर 39,044.35 पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | Banking Regulation (Amendment) Bill 2020: अब कोऑपरेटिव बैंकों पर भी होगी RBI की कड़ी नजर, नहीं डूबेगा आपका पैसा.

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 81.75 अंक यानी 0.71 प्रतिशत बढ़कर 11,521.80 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में इंडसइंड बैंक रहा। इसमें 4.03 प्रतिशत की मजबूती आयी। इसके अलावा भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, एचडीएफसी और कोटक बैंक में अच्छी तेजी रही।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: इन सरकारी कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात, सैलरी में होगी 44% तक की बढ़ोतरी.

दूसरी तरफ जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, उनमें टाइटन, मारुति, आईटीसी, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक और बजाज ऑटो शामिल हैं। इनमें 1.20 प्रतिशत तक की गिरावट आयी।

मझोली और छोटी कंपनियों के शेयरों में तेजी रही। ‘मल्टी कैप’ म्यूचुअल फंड के लिये संपत्ति वर्गीकरण नियमों में बदलाव के कारण निवेशकों ने मझोली और छोटी कंपनियों के शेयरों में निवेश बढ़ाया।

चीन में औद्योगिक उत्पादन के बेहतर आंकड़े से वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी रही। इससे चीनी मुद्रा यूआन 16 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत मझोली कंपनियों के शेयरों में बेहर लाभ से बाजार को गति मिली।

उन्होंने कहा, ‘‘स्मॉल कैप सूचकांक में 1.5 प्रतिशत की तेजी आयी जबकि सोमवार को इसमें 5 प्रतिशत की मजबूती दर्ज की गयी। इससे एक साफ संदेश मिला कि निवेशकों की नजर अब बाजार में व्यापक तेजी पर है ....।’’

खंडवार सूचकांकों में बीएसई दूरसंचार, स्वास्थ्य, बैंक, मूल धातु, वित्त, बिजली में 1.94 प्रतिशत तक की तेजी आयी।

वृहत आर्थिक मोर्चे पर एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने कहा कि चालू वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था में नौ प्रतिशत की गिरावट का अनुमान है।

एडीबी का कहना है कि कोविड-19 महामारी लंबे समय तक कायम रहने या संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी से भारत का वृद्धि परिदृश्य और प्रभावित हो सकता है।

बाजार बंद होने के बाद सोमवार को जारी आंकड़े के अनुसार खुदरा मुद्रास्फीति अगस्त में 6.69 प्रतिशत रही जो रिजर्व बैंक के संतोषजनक स्तर से ऊपर है। इससे अगली मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दर में कटौती की संभावना कम हुई है।

कारोबारियों के अनुसार वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के साथ विदेशी पूंजी प्रवाह जारी रहने से घरेलू बाजारों में तेजी आयी है।

शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 298.22 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

वैश्विक स्तर पर एशिया के अन्य बाजारों में चीन में शंघाई, हांगकांग दक्षिण कोरिया में

सोल लाभ में रहे जबकि जापान में तोक्यो बाजार में गिरावट दर्ज की गयी।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी रही।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.49 प्रतिशत मजबूत होकर 40.20 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

इधर, विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे टूटकर 73.64 पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड