एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | तमिलनाडु में द्रमुक, सहयोगी दलों ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया, स्टालिन ने कहा, ‘‘अदालत जाने के लिए तैयार हैं’’
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. द्रमुक और उसके सहयोगी दलों ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ सोमवार को तमिलनाडु भर में सड़कों पर प्रदर्शन किया। पार्टी प्रमुख एम के स्टालिन ने कहा कि उनकी पार्टी अदालत में केंद्र सरकार के विवादास्पद कदम को चुनौती देने के लिए तैयार है।
देश की खबरें | उपमुख्यमंत्री सिसोदिया की हालत ठीक, जल्द ही छुट्टी की संभावना : अधिकारी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 संक्रमण और डेंगू से जूझ रहे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की हालत पहले से बेहतर है और अगले कुछ दिनों में उन्हें छुट्टी दिए जाने की संभावना है । अधिकारियों ने सोमवार को इस बारे में बताया ।
देश की खबरें | पूर्व नौकरशाहों ने कृषि क्षेत्र के कानूनों के समर्थन में बयान जारी किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व नौकरशाहों के एक समूह ने मोदी सरकार द्वारा बनाए गए कृषि सुधार कानूनों का सोमवार को समर्थन किया और आरोप लगाया कि किसानों की मनोदशा पर नकारात्मक असर डालने के लिए मुद्दे पर ‘‘दुष्प्रचार’’ किया जा रहा है।
देश की खबरें | कोविड-19 ने किसी एक स्रोत पर वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला की निर्भरता के जोखिम को उजागर किया : मोदी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन के साथ डिजिटल द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के दौरान कहा कि कोरोना वायरस महामारी ने किसी एक स्रोत पर वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला की अति निर्भरता से जुड़े जोखिम को उजागर किया है।
देश की खबरें | पीटीआई ने नवोन्मेषी तकनीकी समाधानों के साथ ग्राहकों को निर्बाध सेवा सुनिश्चित की :अध्यक्ष
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) के अध्यक्ष अवीक सरकार ने सोमवार को कहा कि समाचार एजेंसी ने कोविड-19 महामारी के दौरान अपने ग्राहकों को निर्बाध सेवा सुनिश्चित करने के लिए घरों से काम कर रहे अपने सैकड़ों कर्मियों को नये तकनीकी समाधान मुहैया कराये।
जरुरी जानकारी | इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने 2019-20 में दिए 2.72 लाख नए पीएनजी कनेक्शन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने 2019-20 में 2.72 लाख नए कनेक्शन देने का रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। आईजीएल दिल्ली-एनसीबार में मुख्य तौर पर पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) का वितरण करने वाली अग्रणी कंपनी है।
जरुरी जानकारी | कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र भारत-अमेरिकी गठजोड़ को सुदृढ़ करेगा: अरकंसास गवर्नर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका और भारत के बीच ‘ऐतिहासिक’ रिश्ते को कृषि और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में बढ़ते सहयोग के साथ और मजबूत किया जा सकता है। अरकंसास राज्य के गवर्नर असा हचिंसन ने यह बात कही है।
देश की खबरें | बैंक धोखाधड़ी मामला : स्टर्लिंग बायोटेक लिमिटेड के चार निदेशक 'भगोड़ा आर्थिक अपराधी' घोषित
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को 8,100 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी मामले में गुजरात की दवा कंपनी स्टर्लिंग बायोटेक लिमिटेड (एसबीएल) के चार निदेशकों को 'भगोड़ा आर्थिक अपराधी' घोषित किया है।
जरुरी जानकारी | श्रम मंत्रालय ने श्रम संहिताओं के बारे में व्यक्त आशंकाओं को निराधार बताया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने सोमवार को संसद में पिछले सप्ताह पारित श्रम संहिताओं को लेकर व्यक्त की जा रही शंकाओं को दूर करते हुये इन संहिताओं को एतिहासिक और व्यापक बदलाव लाने वाला सुधारवादी कानून बताया। इसमें कहा गया है, ‘‘इनको लेकर जो आलोचनायें की जा रहीं हैं वह पूरी तरह से निराधार है।’’
देश की खबरें | शोपियां मुठभेड़ की जांच अंतिम चरण में: डीजीपी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने सोमवार को कहा कि शोपियां के कथित फर्जी मुठभेड़ मामले की जांच अंतिम चरण में है। इस घटना में राजौरी जिले के तीन लोग मारे गए थे।
देश की खबरें | भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व निदेशकों के खिलाफ जांच से क्यों कतरा रही है सीबीआई : अदालत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने सीबीआई के दो पूर्व निदेशकों के खिलाफ भ्रष्टाचार के कथित मामलों की जांच से ‘‘कतराने के लिए’’ एजेंसी की खिंचाई की है और कहा है कि इससे ‘‘यह निष्कर्ष निकाला जाएगा कि खुद से जुड़े मामलों की जांच करने को लेकर वह इच्छुक नहीं है।’’
जरुरी जानकारी | कोविड-19 की वजह से जुलाई-सितंबर के दौरान शीर्ष सात शहरों में घरों की बिक्री 61 प्रतिशत घटी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी से आवास क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है। संपत्ति सलाहकार जेएलएल इंडिया ने सोमवार को कहा कि महामारी की वजह से देश के शीर्ष सात शहरों में जुलाई-सितंबर की तिमाही में घरों की बिक्री 61 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 14,415 इकाई रह गई।
देश की खबरें | मुख्य समाचार शाम 6:30 बजे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सोमवार को शाम 6:30 बजे तक भाषा से जारी देश-दुनिया के मुख्य समाचार इस प्रकार है:-
देश की खबरें | 29 सितंबर : भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक कर पड़ोसी को सिखाया सबक
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इतिहास में 29 सितंबर का दिन भारत द्वारा पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर उसके आतंकी शिविरों को नेस्तनाबूद करने के साहसिक कदम के गवाह के तौर पर दर्ज है। भारत ने जहां इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम देने का दावा किया, पाकिस्तान ने ऐसी किसी कार्रवाई से इंकार किया।
देश की खबरें | रक्षामंत्री ने आइएमए के दो अंडरपासों की निर्माण परियोजना का शिलान्यास किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से यहां भारतीय सैन्य अकादमी को जोड़ने वाले दो अंडरपास के निर्माण की परियोजना ई-शिलान्यास किया।
जरुरी जानकारी | ऑडिटर ने कहा, डीएचएफएल में 12,705 करोड़ रुपये के लेन-देन में गड़बड़ी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कर्ज में फंसी आवास ऋण देने वाली कंपनी डीएचएफएल में वित्त वर्ष 2016-17 से 2018-19 के दौरान 12,705.53 करोड़ रुपये के गलत तरीके से लेन-देन किये गये। लेन-देन से जुड़े ऑडिटर ग्रांट थोर्नटन ने यह जानकारी दी।
विदेश की खबरें | हिंद-प्रशांत क्षेत्र की खातिर आस्ट्रेलिया को भारत जैसे देशों से संबंध गहरे करने चाहिए : रेनॉल्ड्स
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया की रक्षा मंत्री लिंडा रेनॉल्ड्स ने कहा है कि अधिक सुरक्षित, खुले, समावेशी और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के साझा दृष्टिकोण के समर्थन में आस्ट्रेलिया समान विचारधारा वाले भारत जैसे देशों के साथ अपने संबंधों को गहरा करना जारी रखेगा।
देश की खबरें | असम पुलिस पेपर लीक मामले में 19 गिरफ्तार, पूर्व डीआईजी, भाजपा नेता की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित होगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में पुलिस भर्ती प्रश्न पत्र के लीक होने के सिलसिले में छह और लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिससे इस मामले में गिरफ्तार होने वाले कुल लोगों की संख्या 19 हो गई है। यह जानकारी डीजीपी भास्कर ज्योति महंत ने दी। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि एक पूर्व पुलिस अधिकारी तथा भाजपा के एक वरिष्ठ नेता को इसमें कथित भूमिका निभाने की खातिर पकड़ने के लिए इनाम की घोषणा की जाएगी।
खेल की खबरें | इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला भारतीय सरजमीं पर खेलना चाहते हैं: गांगुली
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 महामारी से उपजी परिस्थितियों के बाद भी बोर्ड यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी कोशिश करेगा कि इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला का आयोजन भारत में ही हो।
जरुरी जानकारी | इंदौर में सोयाबीन रिफाइंड में ग्राहकी बढ़िया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय खाद्य तेल बाजार में सोमवार को सोयाबीन रिफाइंड में ग्राहकी शनिवार की तुलना में बढ़िया रही। तिलहन में सरसों 50 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी।