देश की खबरें | असम पुलिस पेपर लीक मामले में 19 गिरफ्तार, पूर्व डीआईजी, भाजपा नेता की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में पुलिस भर्ती प्रश्न पत्र के लीक होने के सिलसिले में छह और लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिससे इस मामले में गिरफ्तार होने वाले कुल लोगों की संख्या 19 हो गई है। यह जानकारी डीजीपी भास्कर ज्योति महंत ने दी। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि एक पूर्व पुलिस अधिकारी तथा भाजपा के एक वरिष्ठ नेता को इसमें कथित भूमिका निभाने की खातिर पकड़ने के लिए इनाम की घोषणा की जाएगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, 28 सितम्बर असम में पुलिस भर्ती प्रश्न पत्र के लीक होने के सिलसिले में छह और लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिससे इस मामले में गिरफ्तार होने वाले कुल लोगों की संख्या 19 हो गई है। यह जानकारी डीजीपी भास्कर ज्योति महंत ने दी। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि एक पूर्व पुलिस अधिकारी तथा भाजपा के एक वरिष्ठ नेता को इसमें कथित भूमिका निभाने की खातिर पकड़ने के लिए इनाम की घोषणा की जाएगी।

घोटाला सामने आने के बाद पहली बार संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पुलिस महानिदेशक ने कहा कि उपनिरीक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा चाहे वे किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े हों या किसी भी पद पर हों।

यह भी पढ़े | गोवा के डीजीपी मुकेश कुमार मीणा कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती: 28 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

महंत ने कहा, ‘‘हम पूर्व डीआईजी पी के दत्ता और दीबान डेका को गिरफ्तार करने पर गौर कर रहे हैं। वे फरार हैं। उन्हें पकड़ने के लिए हमने इनाम की घोषणा करने का निर्णय किया है। हम इनाम की घोषणा जल्द करेंगे।’’

संवाददाता सम्मेलन में मौजूद सीआईडी, गुवाहाटी पुलिस और असम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले में अपने क्षेत्रों से हुई गिरफ्तारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नलबारी जिला पुलिस ने भी छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े | Manish Sisodia Health Update: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की तबीयत में सुधार, अस्पताल से जल्‍द मिल सकती है छुट्टी.

दोनों मुख्य आरोपियों के बारे में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, ‘‘हमने दत्ता के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है ताकि वह देश नहीं छोड़ सके। उनके बारे में सभी संबंधित सूचनाएं जारी कर दी गई हैं।’’

सिंह ने कहा कि उनकी बेहिसाब संपत्ति के खिलाफ अलग से मामला दर्ज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दत्ता के पास गुवाहाटी में चार लग्जरी होटल और कई आवासीय संपत्तियां, कछार जिले में 1600 बीघा जमीन, डिब्रूगढ़ और देश के अन्य हिस्सों में अपार्टमेंट हैं।

फेसबुक पर खुद को भाजपा किसान मोर्चा का कार्यकारी सदस्य बताने वाले डेका ने बृहस्पतिवार को कहा था कि परीक्षा प्रक्रिया में वह शामिल थे और अब उन्होंने ‘‘असम छोड़’’ दिया है क्योंकि घोटाले में असम पुलिस के ‘‘काफी बड़े और भ्रष्ट अधिकारी’’ शामिल हैं जिससे ‘‘किसी भी समय उनकी हत्या’’ हो सकती है।

डीजीपी ने कहा कि मामले की जांच कई जिलों में एक साथ चल रही है और कार्बी आंगलांग, लखीमपुर तथा नलबाड़ी जिलों में मामले दर्ज किए गए हैं।

असम पुलिस में उपनिरीक्षकों के 597 पदों की लिखित परीक्षा का प्रश्न पत्र 20 सितंबर को लीक हो गया था और परीक्षा शुरू होने के कुछ मिनट के अंदर ही इसे रद्द कर दिया गया था।

राज्य भर में 154 केंद्रों पर करीब 66 हजार उम्मीदवार परीक्षा में बैठे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी