देश की खबरें | बैंक धोखाधड़ी मामला : स्टर्लिंग बायोटेक लिमिटेड के चार निदेशक 'भगोड़ा आर्थिक अपराधी' घोषित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को 8,100 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी मामले में गुजरात की दवा कंपनी स्टर्लिंग बायोटेक लिमिटेड (एसबीएल) के चार निदेशकों को 'भगोड़ा आर्थिक अपराधी' घोषित किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 सितंबर दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को 8,100 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी मामले में गुजरात की दवा कंपनी स्टर्लिंग बायोटेक लिमिटेड (एसबीएल) के चार निदेशकों को 'भगोड़ा आर्थिक अपराधी' घोषित किया है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक याचिका पर यह आदेश जारी किया।

यह भी पढ़े | Facebook आईडी का अगर भूल गए हैं पासवर्ड तो चिंता की कोई बात नहीं, ऐसे करें Password को रिसेट .

न्यायाधीश ने कहा, '' मुझे यह मानने में कोई झिझक नहीं है कि यह अदालत संतुष्ट है कि याचिकाकर्ता ने सफलतापूर्वक पैरवी की है और साबित किया है कि यहां प्रतिवादी भगोड़े आर्थिक अपराधी हैं।''

उन्होंने कहा, '' यह घोषित किया जाता है कि आरोपी नितिन जयंतीलाल संदेसरा, चेतन जयंतीलाल संदेसरा, दीप्ति चेतन जयंतीलाल संदेसरा और हितेश कुमार नरेंद्र भाई पटेल भगोड़े आर्थिक अपराधी हैं।''

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र के जलगांव स्टेशन के पास Kamayani Express ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतरा? मध्य रेलवे ने फेक खबर को लेकर जारी किया स्पष्टीकरण.

ईडी ने अदालत को बताया था कि आरोपी देश छोड़कर फरार हो चुके हैं और आपराधिक मुकदमे का सामना करने के लिए कानूनी प्रक्रिया से बच रहे थे।

ईडी के मुताबिक, चारों आरोपियों ने अपनी प्रमुख कंपनियों के बैलेंस सीट में गड़बड़ी की और बैंकों से बड़े कर्ज प्राप्त किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी