देश की खबरें | शोपियां मुठभेड़ की जांच अंतिम चरण में: डीजीपी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने सोमवार को कहा कि शोपियां के कथित फर्जी मुठभेड़ मामले की जांच अंतिम चरण में है। इस घटना में राजौरी जिले के तीन लोग मारे गए थे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 28 सितंबर जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने सोमवार को कहा कि शोपियां के कथित फर्जी मुठभेड़ मामले की जांच अंतिम चरण में है। इस घटना में राजौरी जिले के तीन लोग मारे गए थे।

सिंह ने पुलवामा जिले के अवंतीपुरा में संवाददाताओं से कहा, ‘‘एसएसपी, शोपियां खुद मामले की जांच प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं और मामले के बारे में अन्य विवरण जल्द ही साझा किए जाएंगे। हमारी जांच अंतिम चरण में है।’’

यह भी पढ़े | Facebook आईडी का अगर भूल गए हैं पासवर्ड तो चिंता की कोई बात नहीं, ऐसे करें Password को रिसेट .

उन्होंने कहा कि सेना और पुलिस दोनों मामले की जांच कर रही हैं। बहरहाल, उन्होंने ब्यौरा देने से इनकार कर दिया।

सुरक्षा बलों ने 18 जुलाई को शोपियां के अमसीपुरा में मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मारने का दावा किया था। लेकिन राजौरी के तीन परिवारों ने कहा था कि मारे गए लोग उनके लापता सदस्य हो सकते हैं।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र के जलगांव स्टेशन के पास Kamayani Express ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतरा? मध्य रेलवे ने फेक खबर को लेकर जारी किया स्पष्टीकरण.

इसके बाद इस मामले में डीएनए परीक्षण कराए गए और 40 दिनों के बाद उपलब्ध करायी गयी रिपोर्ट में पता चला कि मारे गए लोग वास्तव में राजौरी से लापता व्यक्ति थे।

सेना ने इस महीने की शुरुआत में एक बयान में स्वीकार किया कि सैनिकों ने सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून अधिनियम के तहत प्राप्त शक्तियां का ‘‘प्रथम दृष्टया उल्लंघन किया है।’’

सिंह ने कहा कि पिछले हफ्ते शहर के हवाल इलाके में एक वकील की हत्या से जुड़े मामले में जांचकर्ताओं को कुछ सुराग मिले हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें (अधिवक्ता) बाबर कादरी मामले में कुछ सुराग मिले हैं और उम्मीद है कि बहुत जल्द जम्मू कश्मीर पुलिस इसका खुलासा करेगी। हमने इस संबंध में पहले ही एक एसआईटी गठित कर दी है और जांच की जा रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी