देश की खबरें | रक्षामंत्री ने आइएमए के दो अंडरपासों की निर्माण परियोजना का शिलान्यास किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से यहां भारतीय सैन्य अकादमी को जोड़ने वाले दो अंडरपास के निर्माण की परियोजना ई-शिलान्यास किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, 28 सितंबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से यहां भारतीय सैन्य अकादमी को जोड़ने वाले दो अंडरपास के निर्माण की परियोजना ई-शिलान्यास किया।

दोनों अंडरपास अकादमी के उत्तरी, केंद्रीय और दक्षिणी परिसरों को जोडेंगे जो राष्ट्रीय राजमार्ग 72 के गुजरने के कारण अलग—अलग हो गए हैं । इस बहुप्रतीक्षित परियोजना की संकल्पना मूल रूप से 1978 में की गयी थी ।

यह भी पढ़े | गोवा के डीजीपी मुकेश कुमार मीणा कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती: 28 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

परियोजना का अनावरण करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि जेंटलमैन कैडेटों और जनसामान्य की सुविधा के लिए बनने वाली इस परियोजना को शुरू होने में ही 40 साल से ज्यादा लगना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है ।

अंडरपास व्यस्त राजमार्ग पर भारी यातायात को कम करेगा और जेंटलमैन कैडेटों और आईएमए कर्मियों की प्रशिक्षण दक्षता और सुरक्षा बढ़ाएगा और उन्हें तीन परिसरों में वितरित प्रशिक्षण सुविधाओं तक पहुंचने के लिए राजमार्ग पार नहीं करना पड़ेगा।

यह भी पढ़े | Manish Sisodia Health Update: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की तबीयत में सुधार, अस्पताल से जल्‍द मिल सकती है छुट्टी.

पैंतालीस करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाली इस परियोजना के दो साल में पूरा होने की संभावना है।

नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए हुए ई-अनावरण समारोह में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे भी मौजूद रहे । बाद में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने परियोजना की आधारशिला रखी ।

इस दौरान उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओमप्रकाश, पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी और भारतीय सैन्य अकादमी के समादेशक लेफ्टिनेंट जनरल जयवीर सिंह नेगी भी मौजूद थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी