देश की खबरें | उपमुख्यमंत्री सिसोदिया की हालत ठीक, जल्द ही छुट्टी की संभावना : अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 संक्रमण और डेंगू से जूझ रहे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की हालत पहले से बेहतर है और अगले कुछ दिनों में उन्हें छुट्टी दिए जाने की संभावना है । अधिकारियों ने सोमवार को इस बारे में बताया ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 सितंबर कोविड-19 संक्रमण और डेंगू से जूझ रहे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की हालत पहले से बेहतर है और अगले कुछ दिनों में उन्हें छुट्टी दिए जाने की संभावना है । अधिकारियों ने सोमवार को इस बारे में बताया ।

मैक्स अस्पताल के सूत्रों ने भी बताया कि सिसोदिया ठीक हो रहे हैं ।

यह भी पढ़े | IPL2020: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पहले बल्लेबाजी का न्योता: 28 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सिसोदिया (48) को प्लेटलेट कम होने और ऑक्सीजन का स्तर गिरने के बाद बृहस्पतिवार शाम को साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्हें दक्षिणी दिल्ली में स्थित अस्पताल की सघन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती किया गया और बाद में प्लाज्मा पद्धति से उनका उपचार किया गया ।

यह भी पढ़े | Facebook आईडी का अगर भूल गए हैं पासवर्ड तो चिंता की कोई बात नहीं, ऐसे करें Password को रिसेट .

उपमुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘उनकी हालत अब बेहतर है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो मुख्यमंत्री को दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।’’

सिसोदिया 14 सितंबर को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे और वह घर पर पृथक-वास में थे ।

वह बुधवार को उपचार के लिए लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती हुए थे और एक दिन बाद उनके डेंगू से भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\