एजेंसी न्यूज
जरुरी जानकारी | एडीबी शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा में सुधार के लिये 30 करोड़ डॉलर का कर्ज देगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने मंगलवार को कहा कि उसने भारत में शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल व्यवस्था को सुदृढ़ करने और उसमें सुधार के लिये 30 करोड़ डॉलर (करीब 2,200 करोड़ रुपये) के कर्ज की मंजूरी दी है।
देश की खबरें | रोशनी कानून: अदालत ने मामलों में प्रगति की जानकारी सीलबंद लिफाफे में जमा करने को कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय ने मंगलवार को सीबीआई से रोशनी अधिनियम में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए दर्ज मामलों में हुई प्रगति पर कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) एक सीलबंद लिफाफे में जमा करने को कहा।
देश की खबरें | संसद के नये भवन को जनता की संसद बनाने का ऐतिहासिक मौका: प्रधानमंत्री कार्यालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मंगलवार को कहा कि संसद का नया भवन आत्मनिर्भर भारत की दृष्टि का मूलभूत अंग होगा और आजादी के बाद पहली बार इसे जनता की संसद बनाने का ऐतिहासिक मौका होगा।
जरुरी जानकारी | फेसबुक, गूगल, अमेजन जैसी कंपनियों के परिचालन के नियमन के लिये उच्च न्यायालय में याचिका
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर कर भारत के वित्तीय क्षेत्र में फेसबुक, गूगल और अमेजन जैसी वित्तीय प्रौद्योगिकी (टेकफिन) कंपनियों के संचालन को विनियमित करने के एक विस्तृत कानूनी ढांचे की मांग की गयी है।
देश की खबरें | उत्तराखंड सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के प्रति प्रतिबद्ध है ।
देश की खबरें | केंद्रीय कृषि मंत्री ने वादा किया है कि एमएसपी पर आंच नहीं आएगीः खट्टर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने वादा किया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर आंच नहीं आएगी।
जरुरी जानकारी | एमटीएनएल सरकारी बांड के जरिये 2,138 करोड़ रुपये जुटाने के लिये शेयरधारकों से मंजूरी लेगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी एमटीएनएल ने मंगलवार को कहा कि वह सरकारी गारंटी वाले बांड के जरिये 2,138.6 करोड़ रुपये जुटाने के लिये शेयरधारकों की मंजूरी लेगी।
जरुरी जानकारी | सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के ठोस प्रयासों से दुर्घटना, मौत की संख्या कम हुई: गडकरी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दुनियाभर में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में भारत की 11 प्रतिशत हिस्सेदारी होने पर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि ठोस प्रयासों की वजह से दुर्घटनाओं को काफी कम करने में मदद मिली है।
देश की खबरें | कोरोना वायरस: पंजाब में 30, हरियाणा में 13 और चंडीगढ़ में तीन रोगियों की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में कोविड-19 से 30 रोगियों की मौत के बाद मंगलवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 4,964 हो गई। इसके अलावा राज्य में संक्रमण के 500 और मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 1,57,331 हो गई है।
देश की खबरें | पंचायत समिति सदस्य चुनाव में भाजपा 1805, कांग्रेस 1686 सीटों पर जीती
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के 21 जिलों में 4371 पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में भाजपा के 1835 उम्मीदवार जीत गए हैं जबकि कांग्रेस के 1718 उम्मीदवारों को जीत मिली है।
जरुरी जानकारी | रेलिगेयर फिनवेस्ट घोटाला: अदालत ने मुखौटा कंपनियों के निदेशक को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने समूह कंपनी रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड (आरएफएल) से 2,397 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी से जुड़े एक मामले में कुछ मुखौटा कंपनियों के एक निदेशक को मंगलवार को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
विदेश की खबरें | फोर्ब्स 2020 की सर्वाधिक शक्तिशाली 100 महिलाओं की सूची में निर्मला सीतारमण, किरण मजूमदार शॉ शामिल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, अमेरिका की नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ और एचसीएल इंटरप्राइज की सीईओ रोशनी नडार मल्होत्रा दुनिया की सर्वाधिक 100 शक्तिशाली महिलाओं की फोर्ब्स की सूची में शुमार की गई हैं। इस सूची में लगातार दसवें साल जर्मनी की चांसलर एजेंला मर्केल शीर्ष पर हैं।
जरुरी जानकारी | देश को आत्मनिर्भर बनाने का काम उद्योगों का है, सरकार सुविधाएं उपलब्ध करा सकती: पवन गोयनका
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विनिर्माण क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने का दायित्व सरकार का नहीं बल्कि उद्योग जगत का है। सरकार यदि कुछ कर सकती है तो वह बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम कर सकती है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी पवन गोयनका ने मंगलवार को यह बात कही।
देश की खबरें | पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु से कोविड-19 के नए मामले, कुछ और मरीजों की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु से मंगलवार को कोविड-19 संक्रमण के नए मामले सामने आए तथा कुछ और मरीजों की मौत हो गयी।
जरुरी जानकारी | देश की अदालतें नवीन प्रौद्योगिकी अपनाने के मामले में प्रगतिशील रही हैं: कांत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने कहा है कि हाल के समय में सर्वाधिक उत्साहजनक गतिविधियां देश की अदालतों का नवीन प्रौद्योगिकी को अपनाना रहा है। यह बताता है कि भारतीय अदालतें कितनी प्रगतिशील और नवोन्मेषी रही हैं।
देश की खबरें | किसान नेताओं और सरकार के बीच बुधवार को होगी छठे दौर की वार्ता
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के नेताओं के साथ सरकार की छठे दौर की वार्ता बुधवार को होना प्रस्तावित है। इससे एक दिन पहले आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गतिरोध को तोड़ने के लिए चुनिंदा किसान नेताओं से बात की।
जरुरी जानकारी | डीबीएस के साथ विलय के बाद लक्ष्मी विलास बैंक के लोगो, वेबसाइट में हुआ बदलाव
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड के साथ विलय के बाद लक्ष्मी विलास बैंक (एलवीबी) के प्रतीक चिन्ह् और उसकी वेबसाइट में बदलाव किया गया। अब वेबसाइट और पहचान चिन्ह् में साथ में डीबीएस का नाम भी जुड़ गया है। इसके साथ ही लक्ष्मी विलास बैंक के ग्राहकों को उनके मौजूदा खातों और अन्य सुविधाओं का इस्तेमाल करते रहने को कहा गया है।
देश की खबरें | अस्पताल के बाहर बीमार बच्चे को बेचने के लिए आवाज लगाने लगी मां
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के एसएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी में मंगलवार को इलाज के लिये अपने बच्चे को भर्ती कराने के कुछ देर बाद ही एक महिला वहां से उसे लेकर बाहर निकली और कथित तौर पर बच्चे को बेचने के लिये जोर-जोर से आवाज लगाने लगी।
देश की खबरें | केंद्र ने पूरी कोशिश की कि मैं प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन के लिए नहीं निकल सकूं :केजरीवाल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नजरबंद किये जाने का आरोप लगाते हुए आप कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किये जाने के कुछ घंटे बाद केजरीवाल ने मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दावा किया कि केंद्र सरकार ने पूरी कोशिश की कि वह प्रदर्शनकारी किसानों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए नहीं जा पाएं।
जरुरी जानकारी | आभूषणों की औसत बिक्री का आकार नवंबर में 16 प्रतिशत बढ़ गया : रिपोर्ट
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सोने की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाने के बावजूद सोने और चांदी के आभूषणों की औसत बिक्री का आकार पिछले महीने की तुलना में नवंबर में 16 प्रतिशत बढ़ा है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।