देश की खबरें | केंद्र ने पूरी कोशिश की कि मैं प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन के लिए नहीं निकल सकूं :केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नजरबंद किये जाने का आरोप लगाते हुए आप कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किये जाने के कुछ घंटे बाद केजरीवाल ने मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दावा किया कि केंद्र सरकार ने पूरी कोशिश की कि वह प्रदर्शनकारी किसानों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए नहीं जा पाएं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नजरबंद किये जाने का आरोप लगाते हुए आप कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किये जाने के कुछ घंटे बाद केजरीवाल ने मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दावा किया कि केंद्र सरकार ने पूरी कोशिश की कि वह प्रदर्शनकारी किसानों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए नहीं जा पाएं।

इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया था कि सिंघू बॉर्डर पर केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों से मिलने के बाद से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस ने घर में नजरबंद कर दिया है।

यह भी पढ़े | राजस्थान: पंचायत समिति सदस्य चुनाव में बीजेपी 1,833 और कांग्रेस 1713 को सीटों पर मिली जीत: 8 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आप संयोजक ने अपने आवास के बाहर कई घंटे तक चले नाटकीय घटनाक्रम के बाद बाहर आकर पार्टी सदस्यों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर मुझे नहीं रोका जाता, तो मैं गया होता और भारत बंद में किसानों का साथ दिया होता। मुझे खुशी है कि भारत बंद सफल रहा। मैंने अंदर बैठकर प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए प्रार्थना की।’’

यह भी पढ़े | न्यूजीलैंड की मस्जिदों में हमला करने वाले Brenton Tarrant ने इंडिया में बिताए थे 3 महीने, इन देशों की थी यात्रा.

केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने हरसंभव प्रयास किया कि वह बाहर नहीं निकल सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उन्होंने पूरी कोशिश की कि मैं बाहर नहीं निकल सकूं। अगर उन्होंने मुझे नहीं रोका होता तो मैं प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन के लिए गया होता। मुझे उम्मीद है कि केंद्र सरकार किसानों की मांग पर सहमत होगी और एमएसपी पर कानून बनाएगी ताकि उन्हें और परेशानी नहीं उठानी पड़े।’’

केजरीवाल ने कहा, ‘‘हम पर स्टेडियमों को अस्थायी जेलों के तौर पर इस्तेमाल करने की अनुमति देने के लिए बहुत दबाव बनाया गया, लेकिन हमने अनुमति नहीं दी और मुझे लगता है कि इससे आंदोलन को मदद मिली। लेकिन तब से केंद्र बहुत नाराज है।’’

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा, ‘‘मैं सेवादारों के रूप में किसानों की सेवा करने के लिए आप सभी को बधाई देता हूं।’’

इससे पहले उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि उन्हें केजरीवाल के आवास में जाने नहीं दिया गया। बाद में आप नेता ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।

इससे पहले आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया है।

हालांकि, विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) उत्तर जोन, सतीश गोलचा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में हालात शांतिपूर्ण हैं।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) एंटो अल्फोंस ने भी केजरीवाल के आवास के प्रवेश द्वार की तस्वीर साझा की और सभी आरोपों को खारिज किया।

केजरीवाल के आवास के बाहर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिसोदिया ने दावा किया कि उन्हें और कई पार्टी विधायकों को मुख्यमंत्री से मुलाकात की अनुमति नहीं दी गयी।

विपक्षी भाजपा और कांग्रेस ने केजरीवाल की तथाकथित नजरबंदी को ‘राजनीतिक चालबाजी’ करार दिया।

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता नवीन कुमार ने कहा कि आप पार्टी झूठ और धोखेबाजी की राजनीति में लिप्त है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कल मुख्यमंत्री केजरीवाल सिंघू बॉर्डर गये थे और वह शाम को एक पार्टी में भी गये। यह रहा वीडियो। वे घर में आराम को नजरबंदी कह रहे हैं।’’

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा, ‘‘यह चालबाजी है। जब उनकी सरकार ने नये कृषि कानून को अधिसूचित किया है तो वह भारत बंद का समर्थन कैसे कर सकते हैं? उन्हें अपने आवास से निकलने से पहले अमित शाह की अनुमति का इंतजार करना होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड