देश की खबरें | अस्पताल के बाहर बीमार बच्चे को बेचने के लिए आवाज लगाने लगी मां

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के एसएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी में मंगलवार को इलाज के लिये अपने बच्चे को भर्ती कराने के कुछ देर बाद ही एक महिला वहां से उसे लेकर बाहर निकली और कथित तौर पर बच्चे को बेचने के लिये जोर-जोर से आवाज लगाने लगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

आगरा, आठ दिसंबर जिले के एसएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी में मंगलवार को इलाज के लिये अपने बच्चे को भर्ती कराने के कुछ देर बाद ही एक महिला वहां से उसे लेकर बाहर निकली और कथित तौर पर बच्चे को बेचने के लिये जोर-जोर से आवाज लगाने लगी।

उसकी इस हरकत के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़े | राजस्थान: पंचायत समिति सदस्य चुनाव में बीजेपी 1,833 और कांग्रेस 1713 को सीटों पर मिली जीत: 8 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

महिला के मुताबिक वह बेहद गरीब है और बच्चे को दौरे पड़ते हैं। उसने बताया कि उसका पति नशा करता है और उसका चाल-चलन भी ठीक नहीं। उसने कहा कि वह बच्चा पाल नहीं पाएगी इसलिये उसे बेचना चाहती है।

मौके पर पहुंचे थाना एमएम गेट के निरीक्षक अवधेश अवस्थी ने बताया कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि सदर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला का तीन वर्ष का एक और बच्चा है जिसे उसकी जेठानी पाल रही है। अवस्थी ने बताया कि महिला का यह दूसरा बच्चा डेढ़-दो महीने का है।

यह भी पढ़े | न्यूजीलैंड की मस्जिदों में हमला करने वाले Brenton Tarrant ने इंडिया में बिताए थे 3 महीने, इन देशों की थी यात्रा.

मामले की जानकारी मिलने पर अस्पताल प्रशासन ने बच्चे को फिर से इमरजेंसी में भर्ती कराया और उसका इलाज किया जा रहा है।

अवस्थी ने बताया कि महिला के परिजनों को भी बुलाया गया और महिला का भी इलाज करवाया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें