एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 के 298 नए मामले आए, 406 मरीज ठीक हुए, एक मौत हुई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 298 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,61,838 हो गई, जबकि एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | अनशन पर बैठे दंपति ने पुलिस कर्मियों पर लगाया मारपीट का आरोप
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बांदा जिला मुख्यालय के अशोक लॉट तिराहे पर पिछले तीन माह से क्रमिक अनशन कर रहे दंपति ने सोमवार को पुलिसकर्मियों पर कथित रूप से मारपीट कर हटाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
विदेश की खबरें | यूएई में पुलिसकर्मियों को रिश्वत देने के आरोप में भारतीय व्यवसायी को जेल की सजा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त अरब अमीरात में 51 वर्षीय एक भारतीय व्यवसायी को आपराधिक जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों को दो लाख दिरहम रिश्वत देने के आरोप में दो साल कैद की सजा सुनाई गई है।
देश की खबरें | पंजाब कांग्रेस के नेता शाह से मिले,लाल किले की घटना के बाद से ‘लापता’ लोगों को लेकर चिंता जतायी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी और पंजाब सरकार के मंत्रियों सुखजिंदर रंधावा और सुखबिंदर सिंह सरकारिया ने सोमवार को संसद भवन में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के बाद से ‘लापता’ लोगों के बारे में पता लगाने का अनुरोध किया।
देश की खबरें | हरियाणा के सात जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा पर रोक बढ़ायी गयी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा सरकार ने मोबाइल इंटरनेट सेवा पर रोक को राज्य के सात जिलों में दो फरवरी को शाम पांच बजे तक बढ़ाने की घोषणा की है। इस सप्ताह केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के दौरान हिंसा के मद्देनजर शांति और लोक व्यवस्था में किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।
देश की खबरें | मानव रहित गगनयान अभियान दिसंबर 2021 में प्रक्षेपित किया जाएगा: सीतारमण
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि मानव रहित गगनयान अभियान दिसंबर 2021 में प्रक्षेपित किया जाएगा।
जरुरी जानकारी | बीमाकर्ताओं ने कहा: बीमा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा बढ़ाने से अतिरिक्त पूंजी आकर्षित होगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा बढ़ाकर 74 प्रतिशत करने के सरकार के प्रस्ताव से बीमा कंपनियों के लिये वित्तपोषण के नये स्रोत खुलेंगे। यह बीमा कंपनियों को कर्ज भुगतान करने की क्षमता बढ़ाने में मदद करेगा। विशेषज्ञों ने सोमवार को यह प्रतिक्रिया दी।
जरुरी जानकारी | बिजली वितरण कंपनियों की हालत सुधारने के लिए 3.05 लाख करोड़ रुपये की योजना
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को वितरण बिजली कंपनियों को पटरी पर लाने को लेकर पांच साल के लिये 3.05 लाख करोड़ रुपये की योजना का प्रस्ताव किया। साथ ही ग्राहकों को विभिन्न सेवा प्रदाताओं में से चुनने का विकल्प देने के लिये व्यवस्था बनाये जाने की घोषणा की।
देश की खबरें | सरकार को जातिवादी बताने के मामले में आप सांसद संजय सिंह की याचिका खारिज
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सदस्य संजय सिंह की लखनऊ के एमपी-एमएलए अदालत द्वारा गत चार दिसम्बर को जारी समन पर रोक लगाने के अनुरोध को अस्वीकार करते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी है।
जरुरी जानकारी | सकल कर राजस्व 2021-22 में 22.17 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने सोमवार को एक अप्रैल से शुरू अगले वित्त वर्ष में सकल कर राजस्व 16.67 प्रतिशत बढ़कर 22.17 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया।
देश की खबरें | भाजपा ने बजट की सराहना की तो विपक्ष ने इसे लोगों से 'छल' करार दिया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय बजट को लेकर सोमवार को राजनीतिक क्षेत्र में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। भाजपा ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ के लिए है और इससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। हालांकि विपक्ष ने आरोप लगाया कि यह बजट लोगों से ‘‘छल’’ है और इसमें आम लोगों को ''इस तरह से नीचा दिखाया गया है जैसा पहले कभी नहीं हुआ''।
देश की खबरें | आंदोलनकारी किसानों ने छह फरवरी को तीन घंटे के राष्ट्रव्यापी ‘चक्का जाम’ की घोषणा की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. किसान यूनियनों ने छह फरवरी को ‘चक्का जाम’ किये जाने की सोमवार को घोषणा की। वे अपने आंदोलन स्थलों के निकट क्षेत्रों में इंटरनेट प्रतिबंध, अधिकारियों द्वारा कथित रूप से उत्पीड़न करने और अन्य मुद्दों के खिलाफ तीन घंटे तक राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों को अवरुद्ध कर अपना विरोध दर्ज करायेंगे।
जरुरी जानकारी | कृषि मंत्रालय का बजट 5.63 प्रतिशत बढ़ा, इसका आधा हिस्सा पीएम-किसान के लिए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय को वर्ष 2021-22 के लिए 5.63 प्रतिशत अधिक यानी 1,31,531 करोड़ रुपये का बजट आवंटन किया गया है और इसका आधा हिस्सा प्रधानमंत्री-किसान योजना पर खर्च किया जाएगा, जबकि कृषि-आधारभूत ढांचा कोष एवं सिंचाई कार्यक्रमों के लिए धनराशि की उपलब्धता में मामूली वृद्धि की गई है।
जरुरी जानकारी | बजट: विनिवेश लक्ष्य 1.75 लाख करोड़ रुपये, वित्तीय सेवाएं रणनीतिक क्षेत्र की सूची में
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों तथा वित्तीय संस्थानों में हिस्सेदारी बिक्री से वित्त वर्ष 2021-22 में 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। सरकार का अगले वित्त वर्ष में दो सरकारी बैंकों तथा एक बीमा कंपनी में अपनी हिस्सेदारी की बिक्री का इरादा है।
देश की खबरें | बजट: दिल्ली सरकार ने केंद्र पर ''सौतेला'' व्यवहार करने का आरोप लगाया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार ने सोमवार को केन्द्रीय बजट की आलोचना करते हुए केंद्र सरकार पर राष्ट्रीय राजधानी के साथ ''सौतेला'' व्यवहार करने का आरोप लगाया और दावा किया कि बजट को कुछ बड़ी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के इरादे से तैयार किया गया।
देश की खबरें | महाराष्ट्र में 96 और पक्षी मृत मिले, नमूने जांच के लिए भेजे गए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू के भय के बीच 96 और पक्षी मृत मिले हैं जिसमें से अधिकतर पॉल्ट्री पक्षी हैं। यह जानकारी राज्य सरकार ने सोमवार को दी।
देश की खबरें | शहरी आबादी को काफी कुछ सिखा सकते हैं आदिवासी: नायडू
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने सोमवार को ‘‘शहरी मुख्यधारा’’ के उन लोगों के इस रुख से असहमति जतायी कि उन्हें आदिवासियों को सिखाना है ताकि विकसित होने में उनकी मदद की जा सके।
जरुरी जानकारी | बजट में बड़े टेक्सटाइल पार्क बनाने की योजना का प्रस्ताव, उद्योग ने किया स्वागत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने सोमवार को बजट में देश में बड़े टेक्सटाइल पार्क बनाने की नीति शुरू करने की घोषणा की। यह भारत को कपड़ा क्षेत्र में पूरी तरह से एकीकृत व वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी विनिर्माण एवं निर्यात केंद्र बनाने की सरकार की कोशिश का हिस्सा है। यह नीति विश्वस्तरीय बुनियादी संरचना तैयार कर कपड़ा क्षेत्र में बड़े निवेश आकर्षित करने तथा रोजगार के अवसरों का सृजन करने में मददगार होगी।
देश की खबरें | बजट में रेलवे के लिए 1.10 लाख करोड़ रुपये, राष्ट्रीय रेल योजना 2030 पर होगा ध्यान
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को 2021 के केंद्रीय बजट में रेलवे के लिए 1.10 लाख करोड़ रुपये की ‘रिकॉर्ड’ राशि आवंटित करने की घोषणा की, जिसमें से 1.07 लाख करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय के लिए हैं।
Budget 2021: आज बजट में दिल्ली पुलिस के लिए 8644 करोड़ रुपये का प्रावधान, 10 करोड़ रुपये निर्भया फंड के लिए भी शामिल
Bhashaसरकार ने सोमवार को पेश केंद्रीय बजट में वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान दिल्ली पुलिस के लिए 8644.12 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है जिसमें से करीब 10 करोड़ रुपये निर्भया फंड के लिए दिए गए हैं।