देश की खबरें | मानव रहित गगनयान अभियान दिसंबर 2021 में प्रक्षेपित किया जाएगा: सीतारमण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि मानव रहित गगनयान अभियान दिसंबर 2021 में प्रक्षेपित किया जाएगा।

नयी दिल्ली, एक फरवरी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि मानव रहित गगनयान अभियान दिसंबर 2021 में प्रक्षेपित किया जाएगा।

इससे पहले इस अभियान को दिसंबर 2020 में शुरू किया जाना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण टाल दिया गया था।

बजट भाषण में सीतारमण ने कहा कि भारत के मानव अंतरिक्ष अभियान गगनयान के तहत चार अंतरिक्ष यात्री रूस में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

सीतारमण ने कहा, “प्रथम मानव रहित लांच दिसंबर 2021 में किया जाएगा।”

दस हजार करोड़ रुपये के गगनयान अभियान का लक्ष्य 2022 तक तीन सदस्यीय दल को पांच से सात दिन के लिए अंतरिक्ष में भेजना है, जिस वर्ष भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा।

इसरो ने इसके लिए तैयारी करना शुरू कर दिया था।

पहला मानव रहित यान दिसंबर 2020 में प्रक्षेपित किया जाना था और दूसरा यान जून 2021 छोड़ा जाना था।

परियोजना के तहत छह महीने बाद दिसंबर 2021 में गगनयान का मानव अभियान शुरू होना था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू