एजेंसी न्यूज
ताजा खबरें | विपक्ष का सरकार पर ‘बहुमत के बाहुबल’ का आरोप, भाजपा ने कहा..नये भारत की नींव रखी जा रही
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक सहित विपक्षी दलों ने सोमवार को लोकसभा में सरकार पर ‘बहुमत के बाहुबल’ के जरिये किसानों, कृषि सहित अन्य मुद्दों पर अपनी बात थोपने का आरोप लगाया, जबकि सरकार से किसानों से बातचीत करके विवादित कृषि कानूनों से जुड़े मामले का समाधान निकालने की अपील की।
Uttarakhand Glacier Burst: चीन ने उत्तराखंड हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति जताई संवेदना
Bhashaचीन ने उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर फटने की घटना में जान गंवाने वाले व्यक्तियों के परिवारों और घायलों के प्रति सोमवार को संवेदना जतायी।
देश की खबरें | उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की याचिका पर फरवरी के अंतिम हफ्ते में सुनवाई करेगा उच्चतम न्यायालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्याायलय ने सोमवार को कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा दायर याचिका पर वह फरवरी के अंतिम हफ्ते में सुनवाई करेगा। रावत ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच के राज्य के उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी है।
ताजा खबरें | राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री आदि के कोविड टीका लगाने से लोगों में हिचकिचाहट खत्म होगी: बीजद सांसद
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कोरोना वायरस का टीका लगाने को लेकर लोगों में हिचकिचाहट की ओर इशारा करते हुए बीजू जनता दल के एक सांसद ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि यदि राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और शीर्ष पदों पर बैठे अन्य लोग कोविड टीका लगवाते हैं तो आम लोगों में इसे लेकर आशंकाएं समाप्त होंगी।
देश की खबरें | सिविल सेवा परीक्षा: न्यायालय ने केंद्र से आयु सीमा पर एक बार की राहत देने पर विचार करने को कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को केंद्र से कहा कि वह ऐसे यूपीएससी सिविल सेवा अभ्यर्थियों को आयु सीमा को लेकर एक बार की राहत के तौर पर अतिरिक्त मौका देने पर विचार करे, जो कोविड-19 महामारी के बीच 2020 की परीक्षा में अपने अंतिम प्रयास में शामिल हुए थे और उनकी परीक्षा में बैठने की आयु सीमा समाप्त हो चुकी है।
देश की खबरें | चमोली में आपदा लाखों मीट्रिक टन बर्फ फिसलने से आई : मुख्यमंत्री रावत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को इसरो के वैज्ञानिकों के हवाले से कहा कि रविवार को चमोली जिले में आपदा हिमखंड टूटने के कारण नहीं बल्कि लाखों मीट्रिक टन बर्फ के एक साथ फिसलकर नीचे आने की वजह से आई।
देश की खबरें | प्रधानमंत्री 10 फरवरी को विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 10 फरवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन 2021 का उद्घाटन करेंगे।
RSS के नेता दर्शन लाल जैन का 93 साल की उम्र में निधन, पिछले कुछ समय से थे बीमार
Bhashaराष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के नेता दर्शन लाल जैन का सोमवार को निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे।
ताजा खबरें | तृणमूण कांग्रेस सांसद की उच्चतम न्यायालय के पूर्व प्रधान न्यायाधीश पर टिप्पणी का लोस में विरोध
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने सरकार पर ‘कायरता को साहस के रूप में परिभाषित’ करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि नागरिकता संशोधन कानून लाना, अर्थव्यवस्था की स्थिति, बहुमत के बल पर तीन कृषि कानून लाना इसके उदाहरण हैं।
देश की खबरें | उत्तराखंड बचाव कार्यों में तेजी, मृतक संख्या 26 पर पहुंची
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के चमोली जिले की ऋषिगंगा घाटी में रविवार को अचानक आई विकराल बाढ से प्रभावित क्षेत्र में बचाव और राहत अभियान में सोमवार को तेजी आ गई। वहीं इस आपदा में मरने वालों की संख्या 26 हो गई और 171 अन्य अभी लापता हैं।
देश की खबरें | पंजाब : किसानों के प्रदर्शन ने भाजपा को बैठक स्थगित करने के लिए बाध्य किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा की एक सभा स्थल के बाहर लगे पुलिस बैरीकेड को सोमवार को यहां किसानों ने तोड़ दिया जिसके बाद कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा। कार्यक्रम में राज्य के पार्टी प्रमुख अश्विनी शर्मा भी हिस्सा लेने वाले थे।
देश की खबरें | त्रिपुरा में एनएलएफटी के तीन उग्रवादी गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रतिबंधित नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एलएलएफटी) के तीन उग्रवादियों को वेस्ट त्रिपुरा जिले में अर्जुन ठाकुर पारा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को इस बारे में बताया।
देश की खबरें | किसान आंदोलन: भ्रामक विमर्श बना रहा है पूर्व नौकरशाहों का समूह: सेवानिवृत न्यायाधीश, नौकरशाह
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेवानिवृत्त नौकरशाहों और न्यायाधीशों के एक समूह ने सोमवार को दावा किया कि किसानों के आंदोलन को समाप्त कराने के लिए सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के बारे में कानूनी आश्वासन देने और कृषि कानूनों को 18 महीनों के लिए निलंबित करने का एक मध्य मार्ग सुझाया है, लेकिन पूर्व नौकरशाहों का ‘‘मसखरों’’ का एक समूह अभी भी एक भ्रामक विमर्श गढ़ने की कोशिश कर रहा है।
विदेश की खबरें | यूएनएचआरसी त्रुटिपूर्ण, इसमें सुधार की जरूरत : ब्लिंकेन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकेन ने सोमवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) त्रुटिपूर्ण है और इसमें सुधार की आवश्यकता है, लेकिन इस जिम्मेदारी से दूर भागने से परिषद ठीक नहीं होगी।
देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,216 नए मामले, 15 मरीजों की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,216 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 20,46,287 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | न्यायालय ने बीडीएस पाठ्यक्रम के लिए कट-ऑफ अंक कम नहीं करने के केंद्र के फैसले को खारिज किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र को झटका देते हुए उच्चतम न्यायालय ने 2020-21 के लिए बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) पाठ्यक्रम में दाखिले के वास्ते न्यूनतम अंक कम नहीं करने के उसके आदेश को खारिज करते हुए कहा ‘‘यह तर्क से परे और दोषपूर्ण है।’’
देश की खबरें | नड्डा ने महाराष्ट्र सरकार पर देश भक्त भारतीयों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को महाराष्ट्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उसके शासन का अंदाज बहुत निराला है जो विदेशों की ‘‘अराजक आवाजों’’ की सराहना करती है लेकिन देश के हित में आवाज उठाने वाले राष्ट्रभक्त भारतीयों को ‘‘प्रताड़ित’’ कर रही है।
देश की खबरें | प्रधानमंत्री को सांसदों, विधायकों से पेंशन छोड़ने के लिए कहना चाहिए: राकेश टिकैत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. किसान नेता राकेश टिकैत ने सोमवार को कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी छोड़ने का आग्रह किया था, उन्हें अब सांसदों और विधायकों को अपनी पेंशन छोड़ने के लिए कहना चाहिए ताकि धन का इस्तेमाल युवाओं की आर्थिक मदद करने के लिए किया जा सके।
देश की खबरें | उच्चतम न्यायालय ने फ्रैंचाइजी रैकेट के ‘पीड़ितों’ को उच्च न्यायालय का रूख करने को कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि उसने ‘फ्रैंचाइजी रैकेट’ की विभिन्न एजेंसियों से जांच के लिए दायर याचिकाओं पर सुनवाई के लिए सहमत होकर एक ‘‘गलती’’ की थी।
देश की खबरें | कोविड-19: केरल में 3,742, नगालैंड में दो और जम्मू-कश्मीर में 43 नए मामले सामने आए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के सोमवार को केरल में 3,742, नगालैंड में दो और जम्मू-कश्मीर में 43 नए मामले सामने आए हैं।