देश की खबरें | त्रिपुरा में एनएलएफटी के तीन उग्रवादी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रतिबंधित नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एलएलएफटी) के तीन उग्रवादियों को वेस्ट त्रिपुरा जिले में अर्जुन ठाकुर पारा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को इस बारे में बताया।

अगरतला, आठ फरवरी प्रतिबंधित नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एलएलएफटी) के तीन उग्रवादियों को वेस्ट त्रिपुरा जिले में अर्जुन ठाकुर पारा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तकरजाला थाना क्षेत्र की आदिवासी बस्ती में रविवार रात को छापेमारी की और तीनों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान प्रसेनजीत देववर्मा, रामू देववर्मा और राठिंद्र देववर्मा के तौर पर हुई है।

पुलिस महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) अरिंदम नाथ ने बताया, ‘‘तीनों को उगाही और उग्रवादी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोपों पर गिरफ्तार किया गया।’’

तीनों आरोपी उग्रवाद का रास्ता छोड़कर मुख्य धारा में लौट गए थे लेकिन फिर से वे संगठन से जुड़ गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि प्रसेनजीत देववर्मा को आतंकियों से जुड़ाव के मामले में बांग्लादेश में गिरफ्तार किया था और 2017 में उसे भारत भेज दिया गया जबकि रामू देववर्मा और राठिंद्र देववर्मा 2006 में हथियार डालकर मुख्य धारा में लौटे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\