देश की खबरें | पंजाब : किसानों के प्रदर्शन ने भाजपा को बैठक स्थगित करने के लिए बाध्य किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा की एक सभा स्थल के बाहर लगे पुलिस बैरीकेड को सोमवार को यहां किसानों ने तोड़ दिया जिसके बाद कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा। कार्यक्रम में राज्य के पार्टी प्रमुख अश्विनी शर्मा भी हिस्सा लेने वाले थे।

नवांशहर, आठ फरवरी भाजपा की एक सभा स्थल के बाहर लगे पुलिस बैरीकेड को सोमवार को यहां किसानों ने तोड़ दिया जिसके बाद कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा। कार्यक्रम में राज्य के पार्टी प्रमुख अश्विनी शर्मा भी हिस्सा लेने वाले थे।

काफी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद प्रदर्शनकारी किसानों ने विभिन्न स्थानों पर लगाए गए बैरीकेड तोड़ दिए और यहां के पंडोरा मोहल्ला में सभा स्थल तक पहुंच गए।

अधिकारियों ने बताया कि पंजाब भाजपा के प्रमुख अश्विनी शर्मा भी पार्टी नेताओं से मुलाकात करने वाले थे।

कीर्ति किसान यूनियन के नेताओं ने कार्यक्रम स्थल के बाहर धरना दिया और भाजपा पर आरोप लगाया कि केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन के बावजूद वह बैठकों का आयोजन कर माहौल खराब कर रही है।

बाद में सभा रद्द कर दी गई।

भाजपा की जिलाध्यक्ष पूनम मानिक ने घटना को ‘‘लोकतंत्र की हत्या’’ करार दिया और सत्तारूढ़ कांग्रेस पर ‘‘अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए’’ इस तरह के प्रदर्शन ‘‘आयोजित’’ कराने के आरोप लगाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\