एजेंसी न्यूज
खेल की खबरें | एसजी टेस्ट गेंदों से अश्विन के साथ कोहली भी खुश नहीं
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रविचंद्रन अश्विन से सहमति जताते हुए कहा कि पहले टेस्ट में वह एसजी गेंदों की गुणवत्ता से संतुष्ट नहीं है ।
देश की खबरें | आईओए ने ओलंपिक जाने वाले एथलीटों के टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य मंत्री को लिखा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि वह तोक्यो ओलंपिक के लिए चुने गये एथलीटों को प्राथमिता के आधार पर टीकाकरण करने पर विचार करें ताकि खेलों के लिए रवाना होने से पहले उन्हें पर्याप्त समय मिल सके।
देश की खबरें | विधायक विजय मिश्रा के बेटे की संपत्ति कुर्क
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भदोही की ज्ञानपुर विधानसभा सीट से निषाद पार्टी के विधायक विजय मिश्रा के फरार बेटे विष्णु मिश्रा के खिलाफ अदालत के आदेश पर मंगलवार को कुर्की की कार्रवाई की गई।
देश की खबरें | दिल्ली चिड़ियाघर से एकत्रित चार नमूनों में बर्ड फ्लू संक्रमण मिला
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली चिड़ियाघर से एकत्रित चिड़ियों के बीट के चार सीरोलॉजिकल नमूनों में एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस का संक्रमण पाया गया है। यह जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी।
देश की खबरें | भाजपा को सत्ता दिलाने में सहयोग कर सकते हैं, तो इससे बेदखल करने की भी ताकत हैः राजभर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के पूर्व सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को दावा किया कि उनके दल के समर्थन के कारण भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश में सरकार बनी और यदि वह सत्ता दिलाने में सहयोग कर सकते हैं और इससे बेदखल करने की ताकत भी उनके पास है।
देश की खबरें | रकबर के परिजनों ने मामले को दूसरी अदालत में स्थानांतरित करने की अर्जी दी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अलवर जिले में 'भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या’ मामले में पीड़ित रकबर के परिजनों ने सुनवाई दूसरी अदालत में स्थानांतरित करने की अर्जी दी है।
जरुरी जानकारी | बीपीसीएल का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 120 प्रतिशत उछलकर 2,777.6 करोड़ रुपये रहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (बीपीसीएल) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2020-21 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 120 प्रतिशत उछलकर 2,777.6 करोड़ रुपये रहा। तेल के दाम में वृद्धि से पहले के बचे माल पर हुए लाभ के कारण कंपनी को फायदा हुआ है।
देश की खबरें | कांग्रेस ने मेरी शिकायतों पर गौर करने का वादा किया है: इमरान खेडावाला
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के कांग्रेस विधायक इमरान खेडावाला ने मंगलवार को कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उनकी शिकायतों पर गौर करने का वादा किया है इसलिए उन्होंने अब विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा नहीं सौंपने का निर्णय लिया है।
देश की खबरें | डीपीसीसी सुनिश्चित करे किसी भी पार्क का इस्तेमाल किसी सामाजिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए ना हो: एनजीटी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी (डीपीसीसी) को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि राष्ट्रीय राजधानी में किसी भी पार्क का उपयोग किसी सामाजिक, सांस्कृतिक, वाणिज्यिक और विवाह या अन्य कार्यक्रमों के लिए नहीं किया जाए।
देश की खबरें | दंतेवाड़ा में तीन नक्सली गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।
देश की खबरें | किसानों को ‘आंदोलनजीवी’ कहने का खामियाजा भुगतना पड़ेगा : चौटाला
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ऐलनाबाद के पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि राज्यसभा में प्रधानमंत्री ने किसानों को ‘आंदोलनजीवी’ कहकर मजाक उड़ाया है और इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा।
विदेश की खबरें | डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ दूसरी बार शुरू होगी महाभियोग की कार्यवाही
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ट्रंप के वकीलों की दलील है कि ट्रंप ने समर्थकों की रैली को संबोधित करने के दौरान लोगों को दंगे के लिए नहीं भड़काया। बचाव पक्ष के वकीलों ने आरोप लगाया है कि सदन के महाभियोग प्रबंधक घंटे भर लंबे ट्रंप के भाषण में से सिर्फ उन्हीं हिस्सों को ले रहे हैं जो डेमोक्रेटिक पार्टी के मामले के लिए मददगार हैं। वकीलों ने रेखांकित किया कि ट्रंप ने बार-बार अपने समर्थकों से अपील की, वे ‘‘शांतिपूर्ण और देशभक्त तरीके से अपनी आवाज उठाएं।’’
देश की खबरें | उच्चतम न्यायालय ने औपनिवेशिक काल के राजद्रोह के प्रावधान को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत औपनिवेशिक काल के राजद्रोह के प्रावधान की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली एक याचिका मंगलवार को खारिज कर दी।
देश की खबरें | आंदोलन करने वालों को ‘आंदोलनजीवी’ कहना मोदी की लोकतंत्र विरोधी सोच का सबूत:गहलोत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आंदोलन करने वालों के लिए 'आंदोलनजीवी' शब्द के इस्तेमाल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि यह उनकी लोकतंत्र विरोधी सोच का सबूत है।
देश की खबरें | पीएमसीएच की पुरानी इमारतों का किया जायेगा पुनर्विकास
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) की प्रतिष्ठित इमारतें जल्द ही इतिहास बन जाएंगी, क्योंकि पटना में ऐतिहासिक संस्थान के पुराने ढांचे को एक बड़े पुनर्विकास परियोजना के तहत ध्वस्त किये जाने की योजना है।
जरुरी जानकारी | सेबी ने जीडीआर में हेरफेर को लेकर निकायों, व्यक्तियों पर लगायी पाबंदी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सोमा टेक्सटाइल्स एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के जीडीआर जारी करने में धोखाधड़ी वाली व्यापार गतिविधियों में संलिप्तता को लेकर दो निकायों और पांच व्यक्तियों पर पाबंदी लगा दी है।
देश की खबरें | पार्षद के टिकट के दावेदारों को कांग्रेस नेता द्वारा "कुरान की कसम खिलाने" पर सियासत गरमाई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगरीय निकाय चुनावों की उल्टी गिनती शुरू होने के बीच कांग्रेस की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के एक विवादास्पद वीडियो को लेकर सियासत गरमा गई है।
ताजा खबरें | डाटा संरक्षण विधेयक पर संयुक्त समिति बजट सत्र के दूसरे चरण में रिपोर्ट पेश कर सकेगी
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. निजी डेटा संरक्षण विधेयक का अध्ययन कर रही संसद की संयुक्त समिति को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए मौजूदा बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले सप्ताह तक का समय मंगलवार को दिया गया।
देश की खबरें | ममता और तृणमूल कांग्रेस को कुशासन के लिए पश्चाताप करना चाहिए : नड्डा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपने ‘‘कुशासन’’ के लिए पश्चाताप करना चाहिए क्योंकि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकाल के गिने-चुने दिन बचे हैं।
जरुरी जानकारी | सेबी ने कंपनी, छह लोगों पर 40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार नियामक, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सामूहिक निवेश योजना के तहत जनता से अवैध रूप से धन जुटाने के लिए श्री राम रीयल एस्टेट एंड बिजनेस सॉल्यूशंस तथा छह लोगों पर 40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।