देश की खबरें | पार्षद के टिकट के दावेदारों को कांग्रेस नेता द्वारा "कुरान की कसम खिलाने" पर सियासत गरमाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगरीय निकाय चुनावों की उल्टी गिनती शुरू होने के बीच कांग्रेस की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के एक विवादास्पद वीडियो को लेकर सियासत गरमा गई है।

इंदौर (मध्यप्रदेश), नौ फरवरी नगरीय निकाय चुनावों की उल्टी गिनती शुरू होने के बीच कांग्रेस की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के एक विवादास्पद वीडियो को लेकर सियासत गरमा गई है।

बाकलीवाल इस वीडियो में शहर के मुस्लिम बहुल चंदन नगर क्षेत्र में पार्षद के टिकट के पांच दावेदारों को कथित तौर पर कुरान की कसम खिला रहे हैं और उन्हें इस बात के लिए पाबंद कर रहे हैं कि कांग्रेस द्वारा इनमें से जिस भी व्यक्ति को उम्मीदवार घोषित किया जाएगा, अन्य नेता मार्च-अप्रैल में संभावित चुनावों में उसके पक्ष में ईमानदारी से काम करेंगे।

सूबे में सत्तारूढ़ भाजपा इस वीडियो को लेकर कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए निशाना साध रही है, जबकि बाकलीवाल ने दावा किया है कि वीडियो से छेड़-छाड़ की गई है।

राज्य की संस्कृति और अध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं से कहा, "इस वीडियो से कांग्रेस ने अपने वास्तविक चरित्र को उजागर किया है। कांग्रेस, देश की आजादी के बाद से ही तुष्टिकरण की राजनीति करती आई है और आज भी इसके माध्यम से देश के टुकड़े-टुकड़े करने का उनका (कांग्रेस नेताओं) प्रयत्न जारी है।"

ठाकुर ने कहा, "वे (कांग्रेस नेता) अपनी देशद्रोही हरकतों से अब भी बाज नहीं आते और यह बात सम्पूर्ण समाज के सामने है।"

उधर, वायरल वीडियो पर बवाल मचने के बाद बाकलीवाल ने कहा, "मैंने पार्षद के टिकट के दावेदारों को कुरान की कसम नहीं खिलाई। कांग्रेस को बदनाम करने के लिए साजिश के तहत मेरे मूल वीडियो से छेड़छाड़ कर नया वीडियो तैयार किया गया है और इसे वायरल किया जा रहा है।"

शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह उनके वीडियो से छेड़छाड़ के मामले की जांच के लिए पुलिस से शिकायत करेंगे।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक विवादास्पद वीडियो शहर के चंदन नगर इलाके का है जहां एक फरवरी को पार्टी द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें पार्षद के टिकट के पांच कांग्रेसी दावेदार बाकलीवाल और अन्य पार्टी नेताओं के साथ मंच पर थे।

बाकलीवाल इस वीडियो में टिकट के दावेदारों को कांग्रेस से वफादारी के लिए कसम खिलाते नजर आ रहे हैं, ये लोग अपना नाम पुकारते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष के कथित शब्दों को दोहराते सुनाई पड़ रहे हैं और देखा जा सकता है कि उन्होंने शपथ लेने की मुद्रा में अपना दांया हाथ आगे कर रखा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\