देश की खबरें | कांग्रेस ने मेरी शिकायतों पर गौर करने का वादा किया है: इमरान खेडावाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के कांग्रेस विधायक इमरान खेडावाला ने मंगलवार को कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उनकी शिकायतों पर गौर करने का वादा किया है इसलिए उन्होंने अब विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा नहीं सौंपने का निर्णय लिया है।

अहमदाबाद, नौ फरवरी गुजरात के कांग्रेस विधायक इमरान खेडावाला ने मंगलवार को कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उनकी शिकायतों पर गौर करने का वादा किया है इसलिए उन्होंने अब विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा नहीं सौंपने का निर्णय लिया है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मैंने विधानसभा अध्यक्ष से आज मिलने एवं अपना इस्तीफा सौंपने के लिए समय लिया था। लेकिन मैंने सुबह अमितभाई (प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अमित चावड़ा) से बातचीत की और उन्होंने मुझसे इस्तीफा देने में हड़बड़ी नहीं करने को कहा। ’’

खेडावाला ने कहा, ‘‘ उन्होंने मुझसे इंतजार करने को कहा। मैंने भी आश्वासन दिया कि मैं (पार्टी के हित के विरूद्ध) कदम नहीं उठाऊंगा।’’

उन्होंने सोमवार को बतौर पार्टी सदस्य चावड़ा को अपना इस्तीफा दिया था क्योंकि पार्टी ने अहमदाबाद में बेहरामपुरा वार्ड के लिए उनके द्वारा सुझाये गये चार कार्यकर्ताओं के अलावा दो अलग उम्मीदवारों को टिकट की पेशकश की। यह वार्ड उनके जामलपुर-खादिया विधानसभा क्षेत्र में आता है।

प्रदेश कांग्रेस ने इस्तीफा स्वीकार नहीं किया।

अहमदाबाद समेत छह नगर निगमों में 21 फरवरी को चुनाव है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\